एक्सप्लोरर

उत्तराखंड बजट सत्र: UCC में Live-in के प्रावधानों के खिलाफ कांग्रेस विधानसभा का करेगी घेराव

उत्तराखंड कांग्रेस करन माहरा ने आरोप लगाया कि 'लिव-इन' संबंधों के जरिए समाज में व्याभिचार फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. उत्तराखंड में 27 जनवरी से यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया गया है.

Uttarakhand Budget Session 2025: उत्तराखंड में लागू की गयी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में 'लिव-इन' संबंध के प्रावधान के विरोध में कांग्रेस पार्टी 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी. कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर आम जनता की राय एकत्र करेगी और उसे एक ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजेगी.

माहरा ने कहा कि यूसीसी में 'लिव-इन' संबंध का प्रावधान उत्तराखंड की गरिमा तथा संस्कृति के खिलाफ है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए पार्टी इसके खिलाफ 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी राज्य में आंदोलन के माध्यम से आम जनता की राय एकत्र करेगी. 

कांग्रेस ने एक लिंक जारी किया
उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी ने एक फार्म का प्रारूप तैयार किया है जिसके जरिए एकत्रित जनता की राय को ज्ञापन के रूप में राष्ट्रपति को भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि पार्टी ने इसके लिए दो माह का समय निर्धारित किया है और आम जनता इस प्रावधान पर अपनी राय ऑनलाइन भी साझा कर सकती है जिसके लिए कांग्रेस ने एक लिंक भी जारी किया है.

अखिलेश यादव के साथ हाथ में हाथ डाले दिखे किसान नेता राकेश टिकैत, सामने आई तस्वीर

करन माहरा ने आरोप लगाया कि 'लिव-इन' संबंधों के जरिए समाज में व्याभिचार फैलाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी स्वयं के धर्म का रक्षक होने का दावा करती है, यूसीसी ने उसके दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है. उत्तराखंड में 27 जनवरी से यूसीसी लागू किया गया है जिसमें विवाह और तलाक के अलावा 'लिव-इन' संबंध का भी प्रावधान किया गया है और इस संबंध में रहने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget