एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: बीजेपी के चार 'विवादित' विधायकों को प्रदेश अध्यक्ष ने किया तलब, होगी कार्रवाई!

बीजेपी ने अपने चार विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, पूरन सिंह फर्त्याल और महेश नेगी को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के सामने तलब किया है.

देहरादून. उत्तराखंड में सत्ताधारी दल बीजेपी के कुछ विधायक पिछले कुछ समय से विवादों में रहे हैं. प्रदेश बीजेपी ने अब ऐसे 'विवादित' विधायकों को तलब किया है. बीजेपी ने अपने चार विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, पूरन सिंह फर्त्याल और महेश नेगी को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के सामने तलब किया है.

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर इन विधायकों को तलब किया गया है. इनमें से दो विधायक विवादों में घिरे रहे हैं और दो पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप है. आपको बताते हैं कि बीजेपी के किन-किन विधायकों को प्रदेश अध्यक्ष के सामने पेश होना है.

विधायक महेश नेगी पर बलात्कार का आरोप उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ा मुद्दा बीजेपी विधायक महेश नेगी पर लगे रेप का आरोप है. इस मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस पूरी तरह से बीजेपी पर हमलावर है. अल्मोड़ा के द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है. विपक्षी नेता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर अनुशासनहीनता का आरोप खानपुर विधानसभा सीट से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अक्सर विवादों में रहे हैं. पिछले साल वायरल हुए एक वीडियो में विधायक चैंपियन बंदूक के साथ नाचते हुए दिखाई दिए थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. कहा जा रहा है कि आज उनका निलंबन वापस लिया जा सकता है.

विधायक देशराज कर्णवाल को नोटिस वहीं, झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल पर भी अनुशासन तोड़ने के आरोप है. कर्णवाल का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था. इस मामले में उन्हें बीजेपी की तरफ से नोटिस जारी किया गया था.

पूरन फर्त्याल ने खोला मोर्चा लोहाघाट से विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी आज प्रदेश अध्यक्ष के सामने पेश होंगे. सड़क निर्माण में ठेकेदार से विवाद के बाद इन पर कार्रवाई की मांग हो रही है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड: भाजपा कोर ग्रुप की हुई बैठक, हर जिले में बनेगी पांच सीनियर कार्यकर्ताओं की टीम

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिन में दो बार बैठक करें जिलाधिकारी: योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget