एक्सप्लोरर

Lok Sabha Chunav: उत्तराखंड में 2 सीटों पर पेंच! BJP के 3 पूर्व सीएम की दावेदारी से बढ़ी मुश्किल, क्या होगी रणनीति?

BJP Candidate List: उत्तराखंड की पांच सीटों में से बीजेपी ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है जबकि दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है.

Uttarakhand BJP Candidate List: उत्तराखंड में बीजेपी ने 3 लोकसभा सीटों नैनीताल, टिहरी और अल्मोड़ा पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. लेकिन, पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीट पर पेंच फंसा हुआ दिखाई दे रहा है. जिसके बाद कयासों का बाजार गरम हो गया है. माना जा रहा है दोनों सीटों पर प्रत्याशी बदले जा सकते हैं. 
 
हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सांसद है जबकि पौड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सांसद है. इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है, जिसके बाद चर्चाएं तेज हैं. 
 
हरिद्वार से रमेश पोखरियाल के सामने सबसे बड़े दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं.  अगर निशंक का टिकट कटता है तो उनकी जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया जा सकता है. वहीं हरिद्वार लोकसभा सीट से और भी कई दावेदार देखे जा रहे हैं. बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के साथ पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद का नाम भी लिस्ट में शामिल है.
 
तीन पूर्व सीएम के बीच फंसा पेंच
पौड़ी लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां मौजूदा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की दावेदारी के साथ साथ पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के नाम की चर्चा है. इस लिस्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल का नाम भी शामिल है. लेकिन, पौड़ी से बड़े और प्रबल दावेदार के तौर पर अनिल बलूनी का नाम सबसे आगे है.
 
उत्तराखंड राज्य बीजेपी के लिए हमेशा से मुफीद रहा है इसलिए बीजेपी इसे लेकर काफी आश्वस्त है. 2014 से अब तक बीजेपी का ही राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर कब्जा रहा है. बीजेपी अपनी जीत की हैट्रिक के लिए पूरी तरह से आश्वस्त है इसलिए उत्तराखंड की बची हुई दोनों सीटों पर मौजूदा सांसदों को भी रिपीट किया जा सकता है.
 
इस बार इन दो बची हुई सीटों पर 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों का नसीब टकरा रहा है. अब किस पूर्व सीएम की किस्मत जागती है ये देखने वाली बात होगी. ऐसे में रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दो सीटों पर अपनी पत्ता सेट करने में लगे हैं. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget