एक्सप्लोरर

Uttarakhand Assembly Session: कल से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र, UCC के मुद्दे पर विपक्ष दिखा सकता है तेवर

Assembly Session 2024: उत्तराखंड विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्ष यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है. आज स्पीकर ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई.

Uttarakhand Assembly Session 2024: उत्तराखंड में कल से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार बजट के साथ-साथ यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा भी सदन के पटल पर रखा जाना है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सरकार की मंशा पहले ही साफ कर चुके हैं. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई. बैठक में सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई.

उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तैयारियां मुकम्मल

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के एजेंडे पर मंथन हुआ. सोमवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी. सरवत करीम अंसारी मंगलोर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे. शोक सभा के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी. अगले दिन 6 फरवरी को सदन में यूनिफॉर्म सिविल कोड का बिल पेश किया जाएगा. यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंध धामी खुद पेश कर सकते हैं. 7 फरवरी को 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बिल सदन के पटल पर रखा जाएगा.

पहले दिन दिवगंत सदस्य को दी जाएगी श्रद्धांजलि

सदन के आखिरी दिन उत्तराखंड का बजट पेश होगा. बजट पेश करने के बाद चर्चा भी की जाएगी. सदन में 6 फरवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. सरकार विधानसभा के सत्र में यूसीसी का बिल पेश करेगी. पूर्ण बहुमत के साथ बिल सदन से पास किया जाना है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंध धामी ने पहले कार्यकाल में यूसीसी लाने की घोषणा की थी. यूनिफॉर्म सिविल को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी काफी उत्साहित हैं. सरकार के फैसले से मुस्लिम समाज में नाराजगी देखी जा रही है. विधानसभा से बिल पास होने के बाद कानून बनाने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा. सरकार जल्द से जल्द यूसीसी की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है. 

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, कांग्रेस नेता ने की तारीफ, कहा- बु जुर्गों का सम्मान करना भारत की संस्कृति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget