एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: किसानों के समर्थन में हरीश रावत ने रखा मौन व्रत, जानें- क्यों किया सांप और बंदर का जिक्र 

उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने किसानों के समर्थन में मौन व्रत रखा. हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान ही नहीं बल्कि आम लोग भी परेशान हैं. 

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) अपने दल बल के साथ आज लक्सर (Laksar) पहुंचे. लक्सर में रायबहादुर नारायण सिंह शुगर मिल के मुख्य द्वार के सामने बैठकर उन्होंने 1 घंटे का मौन व्रत रखा. इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं (Congress Workers) का जमावड़ा लगा रहा. हरीश रावत का ये मौन व्रत कार्यक्रम किसानों (Farmers) की बढ़ती समस्याओं को लेकर था.

सियासत कर रही है सरकार 
धान की फसल की बिक्री में आ रही समस्याएं, गन्ने का रुका हुआ भुगतान, गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित ना किया जाना, शुगर मिल का समय से ना चलना आदि समस्याओं को लेकर हरीश रावत ने लक्सर में मौन वृत कार्यक्रम रखा था. हरीश रावत का मौनव्रत 3:00 बजे से 4:00 बजे तक चला. इसके बाद हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की जान इस तरह खींच ली है जिस तरह बंदर सांप को रगड़-रगड़ कर मारता है. सरकार ने पहले लूटा और अब तेल की कीमतों में थोड़ी कमी कर राजननीति कर रही है.

कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है
हरीश रावत ने ये भी कहा कि लोगों की जान पहले ही कोरोना ने खींच ली है. महाराष्ट्र, केरल को छोड़कर उत्तराखंड में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. लोग अभी दर्द भूले भी नहीं हैं कि कोरोना की तीसरी लहर ने फिर दस्तक दे दी है. देवस्थानम बोर्ड को लेकर हरीश रावत ने कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम देवस्थानम बोर्ड को निश्चित रूप से भंग करेंगे और किसानों को गन्ने का उतना समर्थन मूल्य देंगे जिससे हमारे किसान की टूटती कमर में जान आ जाए. साथ ही इकबालपुर शुगर मिल पर पिछले वर्षों का बकाया गन्ना भुगतान भी दिलवाया जाएगा.

सरकार पर कसा तंज 
हरीश रावत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये सरकार किसानों की हितैषी नहीं है बल्कि किसानों को लूटने वाली सरकार है. उन्होंने बताया कि मौन व्रत सोई सरकार को जगाने के लिए है. हरीश रावत ने कहा कि पूरे देश से लूटा हुआ पैसा, हम सब से लूटा हुआ पैसा किसी के काम नहीं आ रहा है ये पैसा कुछ पूंजीपतियों के काम आ रहा है. पूरे देश की आमदनी घटी है और देश के कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों की आमदनी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि देश से नौकरी गायब हो गई है, आज हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

Zika Virus: कानपुर में बढ़े जीका वायरस के केस, अब तक सामने आ चुके हैं 79 मामले 

UP Election: विधानसभा चुनाव लड़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान, पहली बार की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget