एक्सप्लोरर

हरिद्वार को छोड़ अन्य जिलों में ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रमुखों पर धामी सरकार का बड़ा फैसला

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद धामी सरकार ने प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. राज्य के 7478 निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाया जाएगा.

Uttarakhand Gram Panchayat News: उत्तराखंड सरकार ने पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है. हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में निवर्तमान ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाएंगे. इस निर्णय के तहत, राज्य के 7478 निवर्तमान ग्राम प्रधानों और 95 ब्लॉकों के क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को प्रशासक बनाया जाएगा.

राज्य सरकार ने पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद छह महीने के भीतर या नई पंचायत के गठन तक, जो भी पहले हो, प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किए हैं. जिलाधिकारियों को इस प्रक्रिया के लिए अधिकृत किया गया है. आदेश के अनुसार, हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधान प्रशासक की भूमिका निभाएंगे. इसी तरह, क्षेत्र पंचायतों में निवर्तमान क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रशासक बनाए जाएंगे.

राज्य में कुल 7478 निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बनाए जाएंगे
शासनादेश में हरिद्वार जिले को प्रशासक नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर रखा गया है. इस पर अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार की पंचायत व्यवस्था को लेकर कुछ विशेष परिस्थितियां हैं, जिनके लिए अलग व्यवस्था लागू की जाएगी. राज्य में कुल 7478 निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बनाए जाएंगे. हरिद्वार जिले के 318 ग्राम प्रधानों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है. जिलावार विवरण इस प्रकार है- अल्मोड़ा में 1160, नैनीताल में 479, बागेश्वर में 402, पिथौरागढ़ में 686, चंपावत में 313, ऊधमसिंह नगर में 375, पौड़ी गढ़वाल में 1173, टिहरी गढ़वाल में 1035, चमोली में 610, रुद्रप्रयाग में 336, उत्तरकाशी में 506 और देहरादूनमें 401 जिलावार है. राज्य के 95 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रशासक बनाए जाएंगे.

ग्राम प्रधान संगठन ने फैसले को ऐतिहासिक करार दिया
ग्राम प्रधान संगठन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया है. संगठन के अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने कहा कि यह निर्णय ग्राम पंचायतों और लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई को मजबूत करेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया. संगठन ने आश्वासन दिया कि निवर्तमान प्रधान प्रशासक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे. सरकार का मानना है कि यह फैसला पंचायत राज एक्ट के अनुरूप है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी. इस प्रक्रिया से पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक रिक्तता की समस्या नहीं होगी. पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई पंचायतों के गठन की तैयारी भी सरकार ने शुरू कर दी है.

प्रशासकों की नियुक्ति के जरिए यह सुनिश्चित किया गया है कि जब तक नई पंचायतें नहीं बनती, तब तक गांवों में विकास कार्य और प्रशासनिक कामकाज में कोई बाधा न आए.प्रशासक के रूप में निवर्तमान प्रधानों को गांव के विकास कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभालना होगा. हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाना निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर सकता है, खासकर यदि वे फिर से चुनाव लड़ने की योजना बनाते हैं.

उत्तराखंड सरकार का यह कदम ग्राम पंचायतों को कार्यक्षम बनाए रखने और ग्रामीण विकास को निर्बाध रूप से जारी रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. हालांकि, हरिद्वार जिले को बाहर रखे जाने और निवर्तमान प्रधानों की निष्पक्षता को लेकर बहस जारी रह सकती है. फिर भी, यह फैसला लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 1 रुपये में निजी कंपनियों को सौंप दी जाएगी पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगम की अरबों की जमीन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget