एक्सप्लोरर

अल्मोड़ा के जंगलों की आग बुझाने में जुटा MI 17 हेलीकॉप्टर, सरकार ने मांगी वायुसेना से मदद

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बिनसर में लगी आग पर काबू पाने के लिए वायु सेना की मदद ली गई है. वायुसेना ने आग को बुझाने के लिए Mi17 V5 हेलीकॉप्टर को लगाया है.

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बिनसर वन्यजीव अभ्यारण में जंगल धधक रहे हैं. आग बेकाबू हो गई है और तेजी से फैलती जा रही है, जिस पर काबू पाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में काम कर रहा है. आग को बुझाने के लिए वायुसेना की मदद ली जा रही है. हेलीकॉप्टर के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. राज्य प्रशासन के अनुरोध पर वायुसेना ने Mi17 V5 हेलीकॉप्टर को आग बुझाने के लिए लगाया है. 

बिनसर में लगी आग पर काबू पाने के लिए वायु सेना के Mi17 V5 हेलीकॉप्टर को लगाया गया है. हेलीकॉप्टर ने सरसावा से बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में लगी बेकाबू आग को बुझाने के लिए उड़ान भरी. आग के बेकाबू होने के बाद राज्य प्रशासन ने वायुसेना से मदद मांगी थी.  

आग में झुलसकर 4 वनकर्मियों की मौत
बिनसर वन्यजीव विहार अल्मोड़ा के सिविल सोयम वन प्रभाग के तहत आता है. बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर में जंगल में आग की ख़बर मिली थी, जिसके बाद तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. फॉरेस्ट रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि दोपहर तीन बजे बिनसर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आठ लोगों की टीम को मौके पर भेजा गया था. 

तेज गर्मी और हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. उन्होंने बताया कि जब बचाव टीम मौके पर पहुंची तो तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया. जिससे चार वनकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बुरी तरह झुलस गए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

उत्तराखंड में पिछले महीने से ही जंगलों में आग धधक रही है. ऐसे में आग पर काबू पाने में सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. पिछले दिनों अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल के जंगलों में भी आग लग गई थी, जिसकी वजह से कई दिनों तक जंगल जलते रहे हैं. जंगलों की आग की वजह से अब तक प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये की वन संपदा का नुकसान हुआ है. 

यूपी में पुलिसकर्मी सिर्फ 8 घंटे करेंगे काम! सीएम योगी ने मांगी ये मांग तो आएगी गुड न्यूज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget