एक्सप्लोरर

यूपी में पुलिसकर्मी सिर्फ 8 घंटे करेंगे काम! सीएम योगी ने मांगी ये मांग तो आएगी गुड न्यूज़

Chandrashekhar Azad News: नगीना सीट से चुनाव जीतने के बाद चंद्रशेखर आज़ाद अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की और बताया कि वो संसद में सबसे पहले कौन सा मुद्दा उठाएंगे.

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से कई मुद्दों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने अयोध्या में बीजेपी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अयोध्या के लोगों ने बहुत बड़ा काम किया है. धर्म और राजनीति दूर रहें ये बहुत जरुरी है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के चुनाव परिणाम को ससम्मान स्वीकार करना चाहिए. अयोध्या वाले दिल्ली की चिंता कर रहे हैं यही लोकतंत्र हैं. 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि धर्म राजनीति से दूर रहे तो अच्छा है क्योंकि बुनियादी मुद्दों पर बात होनी चाहिए. रोजगार, महंगाई और कानून व्यवस्था ये जरुरी मुद्दे हैं. धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है. इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि मैंने अपनी रैलियों में देखा है कि वो किस तरह गर्मी में खड़े रहते थे. उनकों छुट्टियों के लिए भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

संसद में सबसे पहले उठाएंगे ये मुद्दा
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं संसद में इस मुद्दे को उठाऊंगा कि पुलिस कर्मियों से 8 घंटे की ड्यूटी की जाए और सप्ताह में एक दिन का उन्हें अवकाश मिले और उनके वेतन की विसंगतियां भी दूर की जाए. इतना ही नहीं बॉर्डर स्कीम खत्म करने की बात कहते हुए कहा कि पुलिस वालों को भी अपने परिवार के बीच में रहने का मौका मिले. सीएम योगी के पास शक्ति हैं वो इसे करें. उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए. 

उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए और कहा कि मैं शुरू से इसके विरोध में रहा हूं. अग्निवीर की वजह से देश की सेवा करने वालों का मनोबल कम हुआ है. सब कुछ ठेकेदारी प्रथा पर नहीं चल पाएगा. नीट परीक्षा को लेकर भी उन्होंने कहा कि हम छात्रों के हित में आंदोलन करेंगे और यह आंदोलन देशव्यापी होगा. परीक्षाओं में धोखा हो रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए. 

धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों को अयोध्या आना चाहिए. दर्शन-पूजन करना चाहिए. अयोध्या के चुनाव के परिणाम को लेकर जनता का फैसला है ससम्मान है इसको सबको स्वीकार करना चाहिए. आजाद ने 2027 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा किया और कही कि केंद्र की सरकार लंगड़ी सरकार है कभी भी गिर सकती है 400 पर का नारा देने वाले 250 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए.  

UP के पानी से बुझेगी MP के टीकमगढ़ की प्यास, सीएम योगी ने बढ़ाया मदद का हाथ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Embed widget