एक्सप्लोरर

अब उर्दू में नहीं दिखेंगे उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों के नाम, संस्कृत ने ली जगह

अब उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों के नाम उर्दू में नहीं लिखे दिखेंगे। उर्दू की जगह अब संस्कृत में रेलवे स्टेशन के नाम लिखे जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये फैसला रेलवे मैन्युअल के हिसाब से लिया गया है।

देहरादून, एबीपी गंगा। उत्तराखंड में रेलवे ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में आने वाले सभी स्टेशनों के नाम उर्दू की जगह अब संस्कृत में लिखने का फैसला लिया गया है। पहले प्लैटफॉर्म पर रेलवे स्टेशन का नाम हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में लिखा होता था। नए फैसले के बाद अब हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में ये नाम लिखे जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला रेलवे मैन्युअल के हिसाब से लिया गया है, जो कहता है कि रेलवे स्टेशनों का नाम हिंदी, अंग्रेजी और राज्य की दूसरी राजकीय भाषा में लिखा जाना चाहिए।

अब उर्दू नहीं संस्कृत में लिखे मिलेंगे रेलवे स्टेशनों के नाम

इस फैसले पर उत्तर रेलवे के सीपीआरओ (CPRO) दीपक कुमार का कहना है कि रेलवे मैन्युअल के मुताबिक इसे लागू किया जाएगा। जिसमें कहा गया है कि त रेलवे स्टेशनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी के अलावा राज्य की दूसरी राजकीय भाषा में लिखे होने चाहिए। जब उनके इस बारे में पूछा गया कि इसे लागू करने एक दशक का वक्त क्यों लगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उर्दू को पहले रेलवे की तीसरी भाषा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। चूंकि उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था, जहां उर्दू दूसरी राजकीय भाषा है। इस कारण उर्दू में नाम लिखे हुए थे। अब जब इस दिशा में हमारा ध्यान गया, तो हमने परिवर्तन करने का फैसला किया।

2010 में संस्कृत बनीं उत्तराखंड की दूसरी राजकीय भाषा

2010 में उत्तराखंड संस्कृत को राज्य की दूसरी राजकीय भाषा बनाने वाला पहला राज्य बना था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि उन्होंने राज्य में संस्कृत भाषा के प्रसार के लिए यह फैसला लिया है। उत्तराखंड के बाद साल 2019 में हिमाचल सरकार ने भी संस्कृत को राज्य की दूसरी राजभाषा बनाया है।

यह भी पढ़ें:

मुलायम को लेकर भाई शिवपाल का बड़ा बयान... "तो पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा" Uttar Pradesh LIVE News Updates : राम मंदिर पर VHP की बैठक आज समेत पढ़ें प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर का अपडेट Uttarakhand LIVE News Updates: उत्तराखंड की राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget