एक्सप्लोरर

Haldwani News: कैंची धाम मंदिर में लगने वाले मेले के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, अराजक तत्वों से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

Kainchi Dham Temple Fair: मेले में व्यवस्थाओं के लिए दो एडिशनल एसपी, पांच सीओ समेत करीब तीन कंपनी पीएसी के साथ ही दो सौ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.

Kainchi Dham Temple Fair: सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में 15 जून को लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मंदिर प्रबंधन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिये चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी. अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र की सीसीटीवी से निगरानी होगी. मंदिर के समीप ही कंट्रोल रूम बनाकर मेले पर नजर रखी जाएगी. बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना संकट के कारण कैंची धाम में मेले का आयोजन नहीं हो पाया था. ऐसे में इस साल करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है.

वाहनों की आवाजाही के लिए किया गया रूट डायवर्जन

वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है. हल्द्वानी से अल्मोड़ा - पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन 14 जून की शाम पांच बजे से खुटानी मोड़ भीमताल से, पदमपुरी–पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब को डायवर्ट किए जाएंगे. नैनीताल से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब को डायवर्ट किये जायेंगे.

दो सौ जवानों के हाथों में होगी सुरक्षा व्यवस्था

 इसी प्रकार अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन क्वारब पुल से मोना, ल्वेशाल, शीतला, पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर डायवर्ट किया जायेंगे. रानीखेत से आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन शाम पांच बजे खैरना पुल से क्वारब होते हुए मोना- ल्वेशाल-पदमपुरी से खुटानी बैण्ड से भीमताल को डायवर्ट किया जायेंगे. वहीं, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने विशेष रूपरेखा तैयार की है. सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे. सुव्यवस्थित ढंग से मेला संपन्न हो इसके लिए क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है. मेले में व्यवस्थाओं के लिए दो एडिशनल एसपी, पांच सीओ समेत करीब तीन कंपनी पीएसी के साथ ही दो सौ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.

रूट डायवर्जन से ट्रैफिक जाम में मिली मदद

 एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल और हल्द्वानी में विशेष ट्रैफिक प्लान पर काम किया जा रहा है. पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल में रुसी बाईपास और काठगोदाम के कलसिया पुल पर डायवर्जन प्लान लागू किया गया है. एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन होने से इस बार जाम की स्थिति से निपटने में काफी  हद तक मदद भी मिली है.

यह भी पढ़ें:

Agneepath Scheme: सर्विस खत्म होने के बाद भी युवाओं को यूपी में मिलेगा मौका, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Azam Khan News: सपा विधायक आजम खान को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget