एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: मौत से चुकानी पड़ी फोटो क्लिक कराने की कीमत, बाइक के साथ गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत

Mussoorie Accident: मसूरी पुलिस ने बताया कि दो युवक बाइक से धनोल्टी घूमने के लिए निकले थे, उनमें से एक युवक रोड के किनारे बाइक पर बैठकर फोटो खिंचने लगा, उसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई.

Uttarakhand Accident: मसूरी धनोल्टी मोटर मार्ग पर कपलानी के निकट एक बाइक सवार युवक फोटो खिंचवाने के चक्कर में करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. युवक के दोस्त और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मसूरी पुलिस और फायर सर्विस को दी जिसके बाद मसूरी पुलिस एसएसआई गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को भारी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फोटो खिंचाने के चक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा
मसूरी पुलिस ने बताया कि दो युवक देहरादून से बाइक पर धनोल्टी घूमने के लिये जा रहे थे. दोनों युवक कपलानी से कुछ आगे रुके. उन्होंने बताया कि उनमें से एक युवक रोड के किनारे बाइक पर बैठ कर फोटो खिंचने लगा. अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक बाइक के साथ करीब 700 मीटर खाई में जा गिरा. उन्होंने कहा कि खाई काफी गहरी होने के कारण खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से उपजिला चिकित्सालय भेजा गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिये भेजा दिया. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है व घटना के हर पहलू से जांच की जा रही है.

चश्मदीद ने बयां की पूरी कहानी
चश्मदीद संजय भंडारी ने बताया कि दो दोस्त उनकी दुकान से थोड़ी आगे फोटो खिंचवा रहे थे. जैसे ही उनमें से एक युवक ने बाइक पर बैठकर फोटों खिंचाने की कोशिश की, उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें:

UP News: नए संसद भवन में रखे गए सेंगोल को लेकर गरमाई सियासत, मोदी सरकार पर लगे आरोप, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget