एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा में अब तक 56 श्रद्धालुओं की मौत, पोस्टमार्टम में कई मिले कोरोना संक्रमित

Uttarakhand News: मृतक श्रद्धालुओं के पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि मरने वाले कुछ श्रद्धालु कोरोना से ग्रसित थे, इस खबर के सामने आते ही यात्रा पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है.

Char Dham Yatra 2022: चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का बढ़ता आंकड़ा सरकार के लिए परेशानी की वजह बनता जा रहा है. इस बीच मृतक श्रद्धालुओं के पोस्टमार्टम से कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जिसने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है. दरअसल मरने वाले कुछ श्रद्धालु कोरोना से ग्रसित बताए गए हैं, इस खबर के सामने आते ही यात्रा पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है.

श्रद्धालुओं कि कोविड जांच नहीं हो रही
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से अब तक लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. खास बात यह है कि प्रदेश में आ रहे इन श्रद्धालुओं कि ना तो कोविड जांच हो रही है और ना ही कोरोना नियमों का ठीक से  पालन होता हुआ दिखाई दे रहा है. यात्रा के दौरान कोरोना की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा पर आने के बाद मरने वाले कुछ श्रद्धालुओं में कोरोना होने की पुष्टि की है. महकमे के इस खुलासे के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि यात्रा में विभिन्न जगहों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भारी भीड़ भाड़ में कोरोना का प्रसार होने की संभावनाएं बेहद ज्यादा होती हैं. 

Hemkund Sahib Yatra 2022: कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, तीन हजार से अधिक श्रद्धालु गोविंदघाट और जोशीमठ गुरुद्वारा पहुंचे

चार धाम में मौत का आंकड़ा 56 पहुंचा 
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट ने कहा, पिछले करीब 3 हफ्तों में श्रद्धालुओं की चार धाम पर मौत का आंकड़ा 56 पहुंच चुका है. जाहिर है कि जिस तेजी से यह आंकड़ा बढ़ा है उसने सरकार को चिंता में डाल दिया है. मौत को लेकर यह आंकड़ा किस लिए आज तक सरकार को परेशान कर रहा है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है.
 
कोरोना की दस्तक सरकार के लिए चुनौती
सरकार के दावों और मौत के आंकड़ों के बीच कोरोना की एंट्री जले पर नमक जैसा दिखाई दे रहा है. सरकार मौत के आंकड़ों पर काबू पाने में ही नाकाम साबित हो रही है और अब कोरोना की दस्तक सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. वह भी उन हालातों में जब हजारों की संख्या हर दिन उत्तराखंड में चार धामों में यात्री पहुंच रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क और दूसरे नियमों पर किसी का ध्यान नहीं है. इन परिस्थितियों को विपक्ष ने आड़े हाथों लेते हुए सरकार की तैयारियों को अधूरा करार दिया है.

Dehradun News: तीन सालों में देहरादून को मिलेगी खास सौगात, दो रूटों पर मेट्रो नियो चलाने की तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget