एक्सप्लोरर

UP News: बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग बढ़ी, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने डीजीपी को लिखा पत्र

रामचरितमानस पर दिए बयान के बाद से ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह की खूब आलोचना हो रही है. वहीं अब कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यूपी डीजीपी से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

Uttar Pradesh: बीते दिनों बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह (Chandrashekhar Singh) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित बयान दिया था. उनके इस बयान के बाद उनके खिलाफ लगातार आमोखास के जरिये सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. वहीं अब कांग्रेस (Congress) नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने भी बिहार के शिक्षा मंत्री पर विवादित बयान को लेकर, उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख यानि डीजीपी (UP DGP) को FIR दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है.

नीतीश कुमार भी मंत्री के बयान से नाखुश

सूत्रों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने शिक्षा मंत्री के बयान से नाखुश हैं. बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर सिंह से कहा कि "आप ये सब क्या बोलते रहते हैं? आपको काम पर ध्यान देना चाहिए." नीतीश कुमार की इस बात पर शिक्षा मंत्री ने जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, "कुछ गलत नहीं बोले हैं."

बिहार में दर्ज किया गया केस

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान के बाद बेगूसराय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय एडवोकेट अमरेंद्र कुमार एक याचिका दायर की है. इसमें उनके खिलाफ धारा 295 ए (किसी वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना) और 153 ए के तहत मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है. उन्होंने इस दौरान बताया था कि पिछले दिनों एक दीक्षांत समारोह में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया गया था. आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इसी को लेकर शिकायत की गई है.

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने दिया था ये विवादित बयान

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार यानि 11 जनवरी को तुलसीदास की रामचरितमानस और मनुस्मृति को "समाज में नफरत फैलाती है" कहकर विवाद खड़ा कर दिया था. उन्होंने कहा, "रामचरितमानस का विरोध क्यों किया गया और किस हिस्से का विरोध किया गया? निचली जाति के लोगों को शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं थी और रामचरितमानस में कहा गया है कि निम्न जाति के लोग शिक्षा प्राप्त करने से वैसे ही जहरीले हो जाते हैं जैसे दूध पीने के बाद सांप हो जाता है. 

शिक्षा मंत्री ने अपने विवादित बयान में कहा था कि मनुस्मृति, रामचरितमानस, गुरु गोलवलकर की बंच ऑफ थॉट्स जैसी किताबों ने पचासी फीसदी को पिछड़ा रखने की दिशा में काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि इन किताबों को जलाया जाना चाहिए क्योंकि ये किताबें समाज में जाति विभाजन को बढ़ावा देती हैं. 

यह भी पढ़ें:

Baghpat Sinking: जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग और अब बागपत में दरार, दरकी जमीन, दर्जनभर मकानों पर खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने लगा युवक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस किया गिरफ्तार
नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने लगा युवक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस किया गिरफ्तार
योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, अब यूपी की कॉलेजों को उत्कृष्ट बनाने की तैयारी
योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, अब यूपी की कॉलेजों को उत्कृष्ट बनाने की तैयारी
CM डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, उत्तर प्रदेश में मिला पहला स्थान
CM डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, उत्तर प्रदेश में मिला पहला स्थान
'सनातन को मिटाने का प्रयास करने वाले मिट्टी में मिल चुके...', वाराणसी में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'सनातन को मिटाने का प्रयास करने वाले मिट्टी में मिल चुके...', वाराणसी में बोले CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Somnath Amrit Mahotsav: PM Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद | Gujarat | BJP | Breaking
Somnath Amrit Mahotsav: Air Force planes created a 'heart' from smoke during Somnath festival
Thalapathy Vijay Car Collection, Swift से BMW i7 तक | Actor से Leader की Journey #vijay #autolive
Top 3 Hyundai cars in India over 30 years including Creta, Santro and more | #hyundai #autolive
Driving a Porsche 911 GTS Hybrid to have a Vada Pav in Mumbai | #porsche #porsche911 #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन
संजय दत्त का धमाका, तीन फिल्मों से कमाए 2100 करोड़ रुपये, बने 2026 के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर
संजय दत्त का धमाका, तीन फिल्मों से कमाए 2100 करोड़ रुपये, बने 2026 के हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
हाथ जोड़े, गले मिले और दी शुभकामनाएं, सीएम की शपथ के बाद स्टालिन से विजय की पहली मुलाकात, क्या हुई बात?
हाथ जोड़े, गले मिले और दी शुभकामनाएं, सीएम की शपथ के बाद स्टालिन से विजय की पहली मुलाकात, क्या हुई बात?
'32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR में बाहर कर दिया', TMC ने की जांच की अपील तो SC बोला- हम आदेश...
'32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR में बाहर कर दिया', TMC ने की जांच की अपील तो SC बोला- हम आदेश...
Overhydration Risk: क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
क्या गर्मी में सिर्फ पानी पीना है खतरनाक? डॉक्टर से जानें चौंकाने वाला सच
VIP कल्चर से दूर दिखे स्पीकर Om Birla, भंडारे में जमीन पर बैठ खाई सब्जी पूड़ी, यूजर्स कर रहे तारीफ
VIP कल्चर से दूर दिखे स्पीकर Om Birla, भंडारे में जमीन पर बैठ खाई सब्जी पूड़ी, यूजर्स कर रहे तारीफ
Embed widget