एक्सप्लोरर

Omicron Variant: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर अलर्ट मोड पर योगी सरकार, लखनऊ सहित इन पांच जिलों पर होगी पैनी नजर

Coronavirus New Omicron Variant UP: दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट को तेजी से बढ़ते हुए देख सीएम योगी सरकार भी हाई अलर्ट पर हो गई है.

Coronavirus New Omicron Variant UP: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर हुई पीएम मोदी की बैठक के बाद यूपी सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है. यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने पांच जिलों पर खास ध्यान देने के अलावा टेस्ट जांच और सक्रीनिंग को तेज करने की योजना बनाई है. वहीं यूपी में आने वाले विदेश यात्रियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. इस मामले पर प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य मंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से अभी तक यूपी आए दो भारतीय निगेटिव मिले हैं. राज्य में इसको लेकर सभी सावधानी बरती जा रही है.

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सख्ती

ओमिक्रोन वेरिएंट को को देखते हुए यूपी सरकार ने सभी जिलों में विदेश से आने वालों यात्रियों की जांच के निर्देश भी दिए हैं. कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक बताए जाने वाले इस नए वेरिएंट को लेकर यूपी सरकार बेहद सतर्क नजर आ रही है और स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर भी सख्ती बढ़ा दी है. बता दें कि बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर नि:शुल्क आरटीपीसीआर की जांच की जाएगी. स्टेट सर्विलांस ऑफिसर विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों के डीएसओ, सीएमओ, डीआईओ और एक्स्पर्ट संग एक अहम बैठक की गई है. जिसमें अधिकारियों को डेली मॉनीटरिंग को बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं.

इन पांच जिलों पर होगी पैनी नजर

यूपी सरकार ने अभी से सावधानी बरतते हुए आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर में बड़ी संख्या में आने वाले विदेशी यात्रियों पर निगरानी के आदेश दे दिए हैं. इसको लेकर अधिकारी भी लगातार  जिलों से सम्पर्क में हैं. केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व एराज मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के दौरान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत सुधारा है. यही वजह है कि अब प्रदेश नई चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर का सफलतापूर्वक सामना करने के बाद अब यूपी नए वैरिएंट ओमिक्रोन का सामना करने के लिए भी तैयार है.

ये भी पढ़ें-

New Coronavirus Variant: कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई टेंशन, सीएम केजरीवाल ने बुलाई डीडीएमए की बैठक

Petrol Diesel Price in MP: मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में क्या है नया दाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget