एक्सप्लोरर

New Coronavirus Variant: कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई टेंशन, सीएम केजरीवाल ने बुलाई डीडीएमए की बैठक

दिल्ली: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर आज सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बैठक करेंगे. और कई नई गाइडलाइन जारी करेंगे.

दिल्ली: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को मीटिंग की और विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई ये गाइडलाइंस 1 दिसंबर से लागू होगी. इसके साथ ही भारत में अंतरराष्ट्रीय आगमन के दिशानिर्देशों में भी कुछ बदलाव किए गए है. जिसके तहत यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर आपको निगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अपलोड करने के साथ-साथ अपने 14 दिनों की यात्रा विवरण जमा करना होगा.

सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

वहीं ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार भी सतर्क हो गई है. इसको लेकर सीएम केजरीवाल ने सोमवार को एक बैठक बुलाई है. इसकी जानकारी अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट दी थी. उन्होंने बताया था कि दिल्ली सरकार ने अफ्रीकी देशों में देखे गए कोरोना के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Delhi Disaster Management Authority) की बैठक बुलाई है. इससे निपटने के लिए विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए हैं.

यात्रियों को किया जा सकता है क्वारंटीन

आज होने वाली इस बैठक में संभव है कि विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच और दक्षिण अफ्रीका, बोत्स्वाना, जिम्बाब्वे, हांगकांग और अन्य देशों, जहां कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है, वहां से आए यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच कर उन्हें कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन करने का फैसला लिया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए ये निर्देश

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिए गए निर्देशों के अनुसार, जो यात्री ऐसे देशों से वापस आए जहां कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है उन्हें भी अपना कोविड टेस्‍ट कराना होगा और एयरपोर्ट पर रिजल्‍ट्स के लिए इंतजार करना होगा. अगर उनका टेस्‍ट निगेटिव आया तो उन्‍हें 7 दिन के लिए होम क्‍वारंटीन होना होगा. इसके 8 दिन बाद फिर से टेस्‍ट कराना होगा.

ये भी पढ़ें-

Delhi Weather and Pollution: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, प्रदूषण की स्थिति अभी भी 'बहुत खराब', जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Petrol Price Today: पेट्रोल की कीमत में नहीं हुए कोई बदलाव, जानें आज क्या हैं दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की प्राइस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget