एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर, वार्षिक वन्य जीव गणना पूरी, जल्द जारी होगी रिपोर्ट

UP Wildlife News: उत्तर प्रदेश सरकार वन्य जीव संरक्षण को लेकर गंभीर नजर आ रही है. वन्य जीव की वार्षिक गणना को पूरा कर लिया गया है. जल्द ही इसकी रिपोर्ट को जारी किया जाएगा.

UP Wildlife News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर गंभीर है. इसी कड़ी में प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों, वन्य जीव विहारों और बफर जोन क्षेत्रों में वार्षिक वन्य जीव गणना का काम 26 मई से 14 जून तक सम्पन्न हो चुका है. अब इस सर्वेक्षण की फाइनल रिपोर्ट जून के अंत तक जारी की जाएगी.

वन्य जीवों की संख्या और उनके स्वास्थ्य की जानकारी जुटाने के उद्देश्य से की जाने वाली इस गणना में इस बार विशेष रूप से बारहसिंघा, काला हिरन, चिंकारा, गैण्डा, घड़ियाल, भालू और तेंदुआ शामिल रहे. इसके अलावा हिरन, सांभर, चीतल, नीलगाय, पाढ़ा (बकरी जैसा जंगली जानवर), बंदर और लंगूर जैसे आम शाकाहारी जीवों की भी गिनती की गई.

आखिर क्यों जरूरी है गणना
उत्तर प्रदेश का वन क्षेत्र राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 6.15% है. यह न केवल जैव विविधता को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, वर्षा संतुलन और वन्य जीवों के सुरक्षित आवास का भी आधार है. दुधवा नेशनल पार्क, कतरनियाघाट, सोहगीबरवा, चंद्रप्रभा और हस्तिनापुर वन्य जीव विहार जैसे क्षेत्रों में सैकड़ों प्रजातियों के जीवों का बसेरा है.

इन्हीं क्षेत्रों में हर साल वन्य जीवों की गिनती की जाती है ताकि उनकी आबादी की स्थिति का सही अनुमान लगाया जा सके और संरक्षण की योजना बनाई जा सके. प्रमुख वन संरक्षिका अनुराधा वेमुरी ने बताया कि प्रदेश में यह गणना तीन बार—26 मई, 2 जून और 9 जून को कराई गई. इसके लिए वन कर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर प्रगणक टीमें बनाई गईं. इन तीनों चरणों में जुटाए गए आंकड़ों का औसत निकाला जाएगा और 16 जून तक सभी वन क्षेत्रीय अधिकारियों को भेजा जाएगा.

डेटा इकट्ठा कर तय की जाएगी जीवों की असली संख्या
इसके बाद वैज्ञानिक तरीके से डेटा का विश्लेषण कर वन्य जीवों की असली संख्या तय की जाएगी.उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मंडलों के मुख्य वन संरक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है. इन रिपोर्टों का विश्लेषण कर माह के अंत तक पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी.

प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग ने पिछले कुछ वर्षों में वन्य जीव संरक्षण के लिए कई प्रयास किए हैं. दुधवा नेशनल पार्क को बाघों के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाने, गैंडे और बारहसिंघा की आबादी को पुनर्जीवित करने, और सोहगीबरवा में काला हिरन की निगरानी बढ़ाने जैसे कदमों का असर अब नजर आने लगा है. यह वन्य जीव संरक्षण गणना प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता में है इस रिपोर्ट का उपयोग न सिर्फ राज्य में वन्य जीवों की स्थिति जानने के लिए होगा, बल्कि इससे भविष्य की संरक्षण नीतियों, पर्यटन योजनाओं और मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम करने वाली रणनीतियों को भी मजबूती मिलेगी.

Input By : बलराम पांडेय
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget