एक्सप्लोरर

अयोध्या में बन रहा हाईटेक VVIP गेस्ट हाउस, पीएम-सीएम समेत तमाम खास मेहमानों के लिए विशेष सुविधाएं

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माणके बाद आयोध्या ने अपनी एक अलग पहचान बनाना शुरू कर दी है. इसको देखते हुए यहां बेहतरीन सुविधाओं से भरपूर एक वीवीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.

Ayodhya News: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अब धार्मिक नगरी से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी है. राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में देश-विदेश से वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों का लगातार आना-जाना बढ़ गया है. इसी को देखते हुए योगी सरकार अयोध्या में अब एक आधुनिक और शानदार वीवीआईपी गेस्ट हाउस बना रही है, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, विदेशी मेहमान, राजदूत, उद्योगपति और अन्य खास मेहमान ठहर सकेंगे.

इस वीवीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण माझा मीरपुर क्षेत्र में किया जा रहा है, जो करीब 14,510 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला होगा. इसे ईपीसी मोड (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) के तहत तैयार किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 9,375.46 लाख रुपये आंकी गई है. यह काम लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है और इसे नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें इसका निर्माण कार्य मई 2025 में ही शुरू हो चुका है. इस गेस्ट हाउस में 47 सुइट और 77 कमरे मौजूद होंगे, वहीं 6 अलग-अलग ब्लॉक में इसकी पूरी व्यवस्था होगी.

जानिए क्या-क्या होगा खास
इस गेस्ट हाउस में 47 शानदार सुइट और 77 आधुनिक स्टैंडर्ड कमरे होंगे. कुल 6 ब्लॉक (ए से एफ) में इसका डिजाइन किया गया है. ए ब्लॉक में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए विशेष कमरे और ऑफिस होंगे. वहीं बी ब्लॉक रेजिडेंशियल होगा, जिसमें योगा हॉल, कैफेटेरिया, डायनिंग हॉल, किचन, मैनेजमेंट ऑफिस, दुकानें, और पार्किंग सहित सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी. वहीं सी ब्लॉक को डॉरमैट्री के रूप में बनाया जा रहा है, जबकि डी, ई और एफ ब्लॉक में सर्विस, सिक्योरिटी और लॉन जैसी सुविधाएं होंगी.

इसके साथ ही इस गेस्ट हाउस में अत्याधुनिक सीसीटीवी, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकासी जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं होंगी. इसके साथ ही, ऊर्जा संरक्षण और जल प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बिजली के लिए एक अलग सबस्टेशन भी बनाया जा रहा है. हरियाली, वाटर फाउंटेन और पार्किंग जैसी तमाम जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है.

अयोध्या की बढ़ती वैश्विक पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अयोध्या सिर्फ तीर्थ नहीं, बल्कि एक वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रही है. राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है और रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री, संत-महात्मा, अभिनेता और उद्योगपति भी लगातार यहां आ रहे हैं. इस वीवीआईपी गेस्ट हाउस के निर्माण से न केवल इन मेहमानों को बेहतर ठहराव मिलेगा, बल्कि अयोध्या की अंतरराष्ट्रीय छवि को और मजबूती मिलेगी.

राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, हेरिटेज सर्किट, रामायण गैलरी, सरयू रिवर फ्रंट, पंचकोसी मार्ग जैसे दर्जनों विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं. वीवीआईपी गेस्ट हाउस इस विकास यात्रा का अहम हिस्सा है. यह न केवल सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक होगा, बल्कि दुनिया को एक संदेश भी देगा कि भारत की प्राचीन आस्था अब आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही है.

Input By : बलराम पांडेय
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget