एक्सप्लोरर

ग्रीन महाकुंभ को लेकर संतों और संस्थाओं की अनूठी पहल, शपथ दिलाकर बांटे जा रहे कपड़े के थैले

UP News: महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता और प्लास्टिक फ्री करने के लिए करणी सेना फाउंडेशन के द्वारा श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले बांटे गए. इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर जगतगुरु योगोश्वराचार्य भी मौजूद रहे.

Maha Kumbh News: प्रयागराज महाकुंभ को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और डिजिटल के साथ ही प्लास्टिक फ्री व ग्रीन कुंभ के तौर पर भी आयोजित किया जा रहा है. महाकुंभ प्लास्टिक फ्री और हरित हो, इसे लेकर सरकार और  मेला प्राधिकरण और संत महात्माओं के साथ ही तमाम संस्थाएं भी लोगों को जागरूक कर रही हैं.

इसी कड़ी में राजस्थान के जयपुर की संस्था करणी कृपा फाउंडेशन संत महात्माओं को आगे कर मेला क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं और दूसरे लोगों को न सिर्फ जागरूक कर रही है बल्कि हाथ उठवाकर उन्हें शपथ भी दिलाई जा रही है. इसके साथ ही लोगों में कपड़े के बने हुए थैले भी वितरित किए जा रहे हैं. संस्था की यह मुहिम महाकुंभ क्षेत्र में लगातार जारी है.

करणी सेना फाउंडेशन ने कपड़े के थैले बांटे
संस्था ने इसी कड़ी में शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर जगतगुरु योगेश्वराचार्य के कैंप में कपड़े के थैले वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया. जगद्गुरु योगेश्वराचार्य ने अपने कैंप में मौजूद भक्तों और दूसरे श्रद्धालुओं को सबसे पहले हाथ उठाकर शपथ दिलाई. इसके बाद करणी सेवा फाउंडेशन की तरफ से तैयार किए गए कपड़ों के थैलों को लोगों में बांटा. संस्था की चेयरमैन करिश्मा हाड़ा ने शिविर में मौजूद लोगों को जागरूक करने का काम किया. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक किस तरह से हमारे देश में प्रदूषण फैला रहा है और लोगों को बीमार कर रहा है ऐसे में हमें इससे दूरी बनाते हुए इसका त्याग करना चाहिए. 

जगतगुरु योगेश्वराचार्य जी महाराज ने भी लोगों से महाकुंभ के साथ ही समूचे देश में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि महाकुंभ को प्लास्टिक फ्री और ग्रीन बनाना सभी की जिम्मेदारी है और हर किसी को इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देना चाहिए. करणी कृपा फाउंडेशन के साथ ही तमाम दूसरी संस्थाएं भी मेला क्षेत्र में इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें- महाकुंभ हादसे के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, किया हवाई सर्वेक्षण

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget