एक्सप्लोरर

महाकुंभ हादसे के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, किया हवाई सर्वेक्षण

UP News: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन मोड पर नजर आ रहे हैं, सीएम योगी ने शनिवार को प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण किया.

Prayagaraj News:  महाकुंभ में बीते 29 जनवरी को मची भगदड़ के बाद योगी सरकार एक्शन मोड नजर आ रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण किया. सीएम योगी ने हवाई सर्वेक्षण कर महाकुंभ की व्यवस्थाओं को देखा. बसंत पंचमी पर होने वाले स्नान से पहले सीएम योगी का यह सर्वेक्षण बेहद अहम माना जा रहा है. वहीं जिला प्रशासन भी 3 फरवरी को होने वाले स्नान को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है.

एक फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने महाकुंभ नगर समेत प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण किया. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर भीड़ की स्थिति और मेले की स्थिति का जायजा लिया. सीएम के दौरे के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शहर में विभिन्न मार्गों का हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे.

भगदड़ के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सीएम
मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री पहली बार प्रयागराज में हैं और उन्होंने बसंत पंचमी का स्नान सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ से दो अनुभवी अधिकारियों समेत सात पुलिस अधिकारियों की मेले में तैनाती की है. मुख्यमंत्री महाकुंभ नगर आ रहे उपराष्ट्रपति की आगवानी करने प्रयागराज हवाईअड्डे जाएंगे और महाकुंभ नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही वह 73 देशों से आ रहे राजनयिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं.

आपको बता दें कि, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया था. महाकुंभ स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे है. अयोध्या में किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न बनें. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया था.

ये भी पढ़ें: यूपी में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को लेकर बड़ा फैसला, किराये पर हो सकेगी बुकिंग, जानें- खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget