एक्सप्लोरर

UP News: अपना राशन कार्ड जमा कर दें वरना होगी कार्रवाई, अपात्रों को योगी सरकार की सख्त चेतावनी

Ration Card UP: यूपी सरकार ने राशन योजना को पारदर्शी बनाते हुए सख्त गाइडलाइन जारी की है. यहां अब अपात्र राशन कार्ड धारक जो याजनाओं का लाभ उठा रहे हैं वो सरकार के निशाने पर आ गए हैं.

Ration Card UP List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राशन कार्ड में हो रही धांधली को लेकर सख्त हो गई है. इसको देखते हुए यूपी सरकार ने राशन योजना को पारदर्शी बनाते हुए सख्त गाइडलाइन जारी की है. यहां अब अपात्र राशन कार्ड धारक जो याजनाओं का लाभ उठा रहे हैं वो सरकार के निशाने पर आ गए हैं. 

सरकार के मुताबिक, अपात्र कार्ड धारक लोगों को फ्री राशन योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए. अपात्रों को राशन मिलने से काफी संख्या में पात्र लोग इस योजना से वंचित रह जा रहे हैं. प्रशासन की तरफ से अब मुनादी करवाकर अपात्र लोगों को अपने कार्ड को सरेंडर करने की बात कही जा रही है.

कोटेदारों के द्वारा पहुंचाई जा रही सूचना 
जिला प्रशासन कोटेदारों द्वारा राशन लेने वाले लाभार्थियों तक ये सूचना पहुंचाने का काम कर रही है. लखनऊ में जिला प्रशासन ने एक पत्र जारी करके बताया है कि ग्रामीण इलाकों में 2 लाख सालाना और शहरी इलाकों में 3 लाख सालाना आय से कम वाले ही राशन कार्ड योजना के लिए पात्र होंगे. इस मानक के अंदर नहीं आने वाले लोग अपना कार्ड सरेंडर कर दें. अगर जिसने ऐसा नहीं किया तो आने वाले दिनों में ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही ऐसे लोगों से दिया गया राशन भी वसूला जाएगा.

Azamgarh Bypolls: आज आजमगढ़ जाएंगे अखिलेश यादव, उपचुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बनाएंगे रणनीति

कोटेदार कर रहे लोगों को जागरूक
कई कोटेदारों ने बताया कि सभी लोगों को सरकार के आदेश के बारे में जागरूक किया जा रहा है. इसी का नतीजा है कि जो अपात्र लोग हैं वो अपना राशन कार्ड डीएम ऑफिस में जाकर जमा करा रहे हैं. जबकि राशन लेने वालों का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में (सरकारी आदेश) जानकारी नहीं है कि कार्ड कब जमा करना है. उनका कहना है कि हम सभी पात्र हैं इसी वजह से लगातार राशन ले रहे हैं.

लोगों ने कार्ड सरेंडर करना शुरू कर दिया
लखनऊ के सीडीओ अश्विनी कुमार के अनुसार, अपात्र कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए कहा गया है. कई लोगों ने कार्ड सरेंडर करना शुरू भी कर दिया है, प्रशासन का प्रयास है कि उन सभी को पर्याप्त राशन मिल पाए, जो इसके असली हकदार हैं. असिस्टेंट कमिश्नर फूड सप्लाई अनिल कुमार दुबे ने बताया कि हम लोग हर साल इस योजना का मूल्यांकन करते हैं जिसमें अपात्र लोगों को बाहर करते हैं और पात्र लोगों को राशन कार्ड देते हैं. 

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ अनिवार्य, ऋषिकेश में ही रोका जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget