एक्सप्लोरर

Amroha News: यूपी में सपा विधायक के परिवार वालों का तीन वोटर लिस्ट में नाम, जांच के बाद हटाया

MLA महबूब अली की पत्नी सकीना, बेटे परवेज अली, शाहनवाज और पुत्रवधू नीलोफर के नाम अमरोहा नगर पालिका के वार्ड-2 रामपुर घना, वार्ड-9 दानिशमंदान व ग्राम पंचायत-86 शकरपुर समसपुर की वोटर लिस्ट में शामिल थे.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) में मतदाता पुनरीक्षण के तहत आपत्ति मिलने पर अमरोहा के पूर्व मंत्री सदर विधायक महबूब अली (Mehboob Ali) के परिवार के खिलाफ तीन जगह अलग-अलग वोटर लिस्ट में नाम होने की शिकायत मिली थी. इस मामले की जांच करने पर शिकायत सही पाई गई. जांच के बाद दो स्थानों पर वोटर लिस्ट में नाम हटा दिया गया और आपत्ति को निस्तारित किया गया. दरअसल, अमरोहा विधानसभा सीट से लगातार पांच बार से सपा विधायक महबूब अली के परिवार वाले तीन जगह से मतदाता है. महबूब अली की पत्नी, उनके दो बेटे और पुत्रवधू के नाम तीन वार्डों की वोटर लिस्ट में है. शिकायत पर हुई जांच में आरोप सही पाए गए. 

इन वार्डों में था नाम
एसडीएम ने अमरोहा नगर समेत दो स्थानों से उनके नाम काट दिए हैं. अब उनका परिवार सिर्फ गांव में ही मतदान कर पाएगा. विधायक पुत्र पूर्व एमएलसी परवेज अली के सपा से अमरोहा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की संभावना थी. हालांकि, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है. सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सदर सीट से विधायक महबूब अली की पत्नी सकीना, बेटे परवेज अली व शाहनवाज और पुत्रवधू नीलोफर के नाम अमरोहा नगर पालिका के वार्ड-2 रामपुर घना, वार्ड-9 दानिशमंदान व ग्राम पंचायत-86 शकरपुर समसपुर की मतदाता सूची में शामिल थे. यह कार्रवाई नगर की एक महिला की शिकायत पर की गई.

दो जगह स हटाया गया नाम
महबूब अली मूल रूप से गांव शकरपुर समसपुर के रहने वाले हैं. मौजूदा समय में वह पत्नी और बेटों के साथ अमरोहा नगर में रह रहे हैं. अमरोहा के ही शाहनवाज ने डीएम को इसकी शिकायत की थी. एसडीएम सदर अनिल कुमार श्रीवास्तव की जांच में आरोप सही पाए जाने पर अमरोहा नगर पालिका के वार्ड दो व नौ की मतदाता सूची से चारों का नाम हटा दिया गया. वहीं अमरोहा के जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी का कहना है कि विधायक महबूब अली के स्वजन के नाम तीन अलग-अलग स्थान की मतदाता सूची में दर्ज होने की शिकायत मिली थी. इसकी जांच कराई गई आरोप सही मिलने पर दो जगह की मतदाता सूची से उनके नाम हटाते हुए आपत्ति निस्तारित कर दी गई है.

Gorakhpur News: शादी समारोह में मेहमान बनकर पहुंची महिलाएं, गहनों से भरा बैग लेकर हुईं फरार, सीसीटीवी में कैद तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget