एक्सप्लोरर

श्रावस्ती में सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर चला बुल्डोजर, अवैध मदरसा संचालकों में मचा हड़कंप

Shrawasti News: यूपी के श्रावस्ती में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर सरकार का बुलडोजर चल गया है जिससे आसपास के अवैध मदरसा संचालकों में खलबली मच गई है.

Shrawasti News: श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से महज 7 किलोमीटर दूर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवारुल उलूम, फतेहपुर बनगई को प्रशासन ने आज बुल्डोजर चलवाकर जमीदोज कर दिया है. जिससे आसपास के इलाके में चल रहे अवैध मदरसा संचालकों में अफरा-तफरी मच गई है.

बता दें मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित यह मदरसा 1960 में बनाया गया था.बताया जा रहा है कि यह जनपद का सबसे बड़ा मदरसा था, जो सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था. प्रशासन की नजर पड़ने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी इसको ढहा दिया गया है.

बुल्डोजर चलने से इलाके में मच गया हड़कंप
पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के भारत नेपाल से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर बने मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवारुल उलूम पर आज बुल्डोजर चलकर उसे ज़मीदोज़ कर दिया गया कार्रवाई के दौरान चार थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर तैनात रहा. प्रशासन की इस सख्ती से इलाके में हड़कंप मच गया है.मदरसे के संचालक का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की गई, और उनकी कोई बात नहीं सुनी गई. उन्होंने यह भी बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में मदरसे में चार कमरे बनवाए गए थे, लेकिन अब बिना सुनवाई के यह तोड़फोड़ कर दी गई.आपको बताते चले कि 27 अप्रैल को इस मदरसे को गैर मान्यता प्राप्त बताकर सील किया गया था.

मदरसा संचालक ने इसे मान्यता प्राप्त बताते हुए हाईकोर्ट का सहारा लिया 14 मई को कोर्ट इसे पुनः खोलने का आदेश जारी कर दिया. वहीं प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर 28 मई को इस मदरसे को खोल दिया.लेकिन प्रशासन इसे सरकारी ज़मीन पर बना बता रहा था. मामला DM कोर्ट में चल ही रहा था कि प्रशासन ने इस पर बुल्डोजर की कार्रवाई कर दी. जिस पर मदरसा संचालक मेराज अहमद का कहना है कि हमे किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई और मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया है.

इस कार्रवाई पर एसडीएम ने क्या कहा?
वहीं SDM प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि मदरसा सरकारी ज़मीन पर संचालित था जिसको लेकर कार्रवाई की गई है. जनपद में अब तक 20 से अधिक अवैध मदरसों को बुल्डोजर से ढहाया जा चुका है. श्रावस्ती जिले में 105 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं, जबकि 192 मदरसे बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं.

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के संचालकों में खलबली मच गई है और वे किसी भी संभावित कार्रवाई को लेकर सतर्क हो गए हैं. वहीं प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget