एक्सप्लोरर

यूपी में पुरानी रंजिश में दुकानदार को उतारा मौत के घाट, पुलिस को इस बात की आशंका

Uttar Pradesh News: यूपी जनपद के आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में एक 50 वर्ष के व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक घटना का कारण पुराना विवाद हो सकता है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के सरायपुर चट्टी पर रोड के किनारे स्थित मिठाई की दुकान में 50 वर्षीय मिठाई विक्रेता रामाशंकर यादव पुत्र स्वर्गीय वंशराज यादव निवासी सरायपुर की धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर और सिर कूच कर हत्या कर दी गई. सुबह रोज की तरह नहीं उठने पर मच्छरदानी के अंदर जब लोगों ने रजाई उठाई तब रक्त रंजित शव देखकर सन्न रह गए.

घटना के समय रमाशंकर अपनी दुकान पर अकेले ही चौकी पर रोज की तरह सो रहे थे. करीब 20 वर्षों से वह दुकान चला कर इसी प्रकार से अकेले सोते थे. बीती रात घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर भूखली गांव में शादी में शामिल होने गए थे. वहां से देर रात को लौटे थे. घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित अपने घर पर रात में गए और भट्टी जलाने के लिए उपली लेकर अकेले साइकिल से दुकान पर आए थे और इसके बाद रोज की तरह अकेले ही अपनी दुकान पर सो गए थे. करीब 20 वर्षों से ऐसे ही अकेले वह दुकान पर सोते थे. रमाशंकर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. उनकी दुकान अच्छी चलती थी इसी में वह व्यस्त रहते थे. पांच भाइयों में वह चौथे नंबर पर थे उनके दो पुत्र एक पुत्री है. घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच गई कुछ ही देर बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई थी. एसपी ग्रामीण चिराग जैन सहित अन्य अधिकारी गण भी मौके पर निरीक्षण कर रहे थे. हत्या को लेकर तमाम आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी.

हत्या के पीछे पुराना विवाद- पुलिस
इस मामले में एसपी हेमराज मीना ने बताया कि, पवई थाना क्षेत्र के सरायपुर गांव में दुकान के बरामदे में रमाशंकर नामक व्यक्ति का शव मिला है. घर से 100 मीटर के दूरी पर दुकान थी और काफी दिनों से दुकान पर ही रहते थे. चेहरे और हाथ में चाकू के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने जांच पड़ताल की है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है. घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है. जांच की जा रही है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- DNA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी को दी ये बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में शंकराचार्य ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- जो गाय की रक्षा करेगा उसी को हमारा वोट
अलीगढ़ में शंकराचार्य ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- जो गाय की रक्षा करेगा उसी को हमारा वोट
राजस्थान: प्रेमी संग साइकिल पर फरार हुई लुटेरी दुल्हन! शादी के बाद घर से नकदी-जेवर लेकर गायब
राजस्थान: प्रेमी संग साइकिल पर फरार हुई लुटेरी दुल्हन! शादी के बाद घर से नकदी-जेवर लेकर गायब
UP Ka Mausam: गोरखपुर, बस्ती और देवरिया सहित यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
गोरखपुर, बस्ती और देवरिया सहित यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
असम में वायुसेना के AN-32 विमान हादसे में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा शहीद, गांव में पसरा सन्नाटा
असम में वायुसेना के AN-32 विमान हादसे में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा शहीद, गांव में पसरा सन्नाटा

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, अमेरिका के बयान पर क्या कहा?
होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, अमेरिका के बयान पर क्या कहा?
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
Bharat Bhhagya Vidhata BO Day 2: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दो दिन में हुई सिर्फ इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दो दिन में हुई सिर्फ इतनी कमाई
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
Video: ग्रेटर नोएडा में कुत्तों पर एक्शन, पकड़ने के तरीके पर भड़का इंटरनेट- वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा में कुत्तों पर एक्शन, पकड़ने के तरीके पर भड़का इंटरनेट- वीडियो वायरल
₹35,000 से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन! मिलेगी DSLR जैसी फोटो, चेक करें लिस्ट
₹35,000 से कम कीमत में आते हैं ये बेस्ट कैमरा फोन! मिलेगी DSLR जैसी फोटो, चेक करें लिस्ट
Embed widget