एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: ये कैसा रामराज? सीएम के लिए चमचमाती रोड, जनता पर गड्ढों वाले सिस्टम का बोझ!

Basti News: बस्ती जिला प्रशासन का अजब-गजब कारनामा सामने आया है. जिन सड़कों को पिछले दस सालों में सुधारा नहीं जा सका. वह सड़कें सीएम के दौरे से पहले रातों-रात दुरुस्त कर दी गई.

Cm Yogi Visit Basti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्टूबर को बस्ती दौरे पर रहे. जिनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने खासी फुर्तीली से काम किया ताकि हकीकत सामने न आ जाए. शहर की तमाम सड़कों को रातों-रात मरम्मत किया गया. बताया गया जिस सड़क से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा वह सड़क पिछले दस वर्सों से बदहाली के आंसू बहा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने रातों-रात सड़क का मरम्मत कार्य पूरा करवा दिया.

आए दिन होती हैं सड़क दुर्घटनाएं
बस्ती की जनता वर्षों से खराब सड़कों का दंश झेल रही है. भारी भरकम टैक्स चुकाने के बावजूद जनता को चलने के लिये ठीक ठाक सड़कें नहीं मिलती हैं. जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदारों के आंख पर ऐसी पट्टी बंधी है कि वे इन हालातों को भी अमृतकाल बता रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा 15 दिन में काम होगा पूरा
जब इस मामले को लेकर जिला अधिकारी अंद्रा वामसी से बात की और जानना चाहा कि आखिर क्या कारण है कि सड़क का काम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक ही किया गया तो डीएम ने बताया कि सड़क निर्माण का जो काम हुआ है वो प्रथम चरण का है, यानी स्टेशन रोड का निर्माण पूरा किया जाना है, और पहले से ही यह सड़क नगर पालिका के द्वारा पास है. जिसका निर्माण कार्य दाई संस्था लोक निर्माण विभाग को करना है. इस क्रम में पहले चरण का काम करते हुए पीडब्ल्यूडी ने होटल प्रकाश तक सड़क का काम करवा दिया है बाकी बची सड़क का काम अगले 15 दिन में निश्चित तौर पर करवा दिया जाएगा.

सीएम योगी आर्य समाज के कार्यक्रम में हुए थे शामिल
सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि आर्य समाज द्वारा आयोजित 50वीं वार्षिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सीएम के आगमन से पहले एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मियों की मंगलवार को बैठक की थी. एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था समेत आमजन को किसी भी तरह की दिक्कत न होने का पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया था. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI थे अतीक अहमद के संबंध, पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में हुए अहम खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget