एक्सप्लोरर

धर्म परिवर्तन के मामले में सामने आया Noida Deaf Society का नाम, मौके पर फोर्स तैनात 

नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल पर आरोप है कि यहां के पढ़ने वाले बच्चों का धर्मांतरण कराया गया है. पुलिस की मानें तो नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल पर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए वहां पर फोर्स तैनात की गई है.

नोएडा: धर्मांतरण मामले में नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल का नाम सामने आने के बाद स्कूल के बाहर हलचल तेज हो गई है. यही वजह है कि स्कूल में यथास्थिति बनाने के लिए पुलिस ने पूरे स्कूल को अपने कब्जे में ले लिया है. मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है ताकि स्कूल के अंदर से कोई भी दस्तावेज या कोई भी सामग्री गायब ना होने पाए. 

मिले अहम सबूत 
नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल पर आरोप है कि यहां के पढ़ने वाले बच्चों का धर्मांतरण कराया गया है. यही वजह है कि अब उत्तर प्रदेश एटीएस से इस पूरे मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में इस स्कूल के 2 बच्चों का धर्मांतरण होना पाया गया है. यूपी एटीएस को कई अहम सबूत भी हाथ लगे हैं, जिसकी जांच की जा रही है.

जांच में हो सहूलियत
पुलिस की मानें तो नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर्स तैनात की गई है. ऐसा इसलिए भी किया गया है कि किसी भी हाल में मौके पर कानून व्यवस्था बिगड़ने ना पाए. वहीं, अगर एटीएस समेत कोई भी जांच एजेंसी यहां पर जांच करने आती है तो उसे यथास्थिति बरकरार मिले, जिससे उसको जांच में सहूलियत हो.  

स्कूल में लगाया गया ताला
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश एटीएस ने नोएडा पुलिस से बात की और कहा कि नोएडा डेफ सोसायटी में यथास्थिति बरकरार रहे. कोई भी समान और दस्तावेज वहां से बाहर ना निकलने पाए. यही वजह है कि नोएडा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. और आज नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल में ताला भी लगा दिया गया है. 

मुस्तैद है पुलिस 
बता दें कि, कल दिल्ली से कुछ लोग आकर के नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल के बाहर अचानक से हंगामा करने लगे थे. लोग नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जैसे ही नोएडा पुलिस को जानकारी हुई वो मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराकर वहां से वापस भेजा. अब ऐसी घटना दोबारा ना हो इसको लेकर पुलिस वहां 24 घंटे मुस्तैद है. 

ये भी पढ़ें: 

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- जंगलराज में भगवान भरोसे है महिलाओं की सुरक्षा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget