एक्सप्लोरर

Lucknow News: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, कमिश्नर बोले- ड्रोन से की जा रही है निगरानी

उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है. इसके लिए ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 10 जून को शुक्रवार की नमाज (Friday Prayers) के बाद हुई हिंसा के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है. विभिन्न जिलों में पुलिस एहतियात बरत रही है. फ्लैग मार्च निकालने के अलावा अलग-अलग समुदाय के धार्मिक गुरुओं से भी बात की जा रही है. वहीं, लखनऊ (Lucknow) के पुलिस कमिश्नर ध्रव कांत ठाकुर (Dhruv Kant Thakur) ने आज कहा कि हम हाई अलर्ट पर हैं और पुलिस की तैनाती की गई है.

पुलिस की तैनाती, ड्रोन से निगरानी

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने कहा, 'हम हाई अलर्ट पर हैं. राज्य के कुछ जिलों में 3 और 10 जून को हुई घटनाओं को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. हम सभी धार्मिक गुरुओं से भी बात कर रहे हैं. हमारी गंगा-जमुनी तहजीब शुक्रवार की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करेगी.'

इन शहरों पर है खास नजर

उधर, जुमे की नमाज को लेकर उन शहरों पर विशेष नजर रखी जा रही है जहां 10 जून को हिंसा हुई थी. कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद सहित 24 शहर संवेदनशील घोषित किए गए हैं. राजधानी लखनऊ के विभिन्न इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है.

UP Corona Update: पिछले 24 घंटे में इन तीन जिलों में आए कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, एक्टिव केस तीन हजार के पार

उल्लेखनीय है कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान का मुस्लिम समाज विरोध कर रहा है. बयान के विरोध में यूपी सहित देश के कई राज्यों में हिंसा देखी गई थी. इसके बाद से ही पुलिस सतर्क है. उधर, राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला. डीसीपी वेस्ट के दिशा निर्देश पर गुरुवार को भी पश्चिमी जोन के महत्वपूर्ण स्थानों में पुलिस की टीम ने पैदल गश्त किया. ठीक इसी तरह उत्तरी क्षेत्र के डीसीपी, एडीसीपी और महानगर के एसीपी के नेतृत्व में टीम ने पैदल गश्त कर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग के निर्देश जारी किए.

ये भी पढ़ें -

Gorakhpur News: सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भीम आर्मी से है 'खास कनेक्शन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget