एक्सप्लोरर

UP News: यात्रीगण ध्यान दें! आपके लिए पटरी पर लौट आई हैं यूपी से गुजरने वाली ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

पूर्वोत्तर रेलवे ने दो दर्जन रेलगाड़ियों को फिर से बहाल कर दिया है. ये ट्रेनें यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम की वजह से रद्द की गई थीं.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से गुजरती हुई देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने गंतव्य तक जाने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों (Train) को फिर से बहाल कर दिया गया है. ये ट्रेनें 17 मई को रद्द की गई थीं. दरअसल, राज्य के गोंडा जंक्शन स्टेशन (Gonda Junction) पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा था इस वजह से इन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था. इनमें राजधानी लखनऊ से निकलने वाली तीन ट्रेनें भी शामिल हैं. 

इन ट्रेनों को फिर से किया गया है बहाल 

रेलवे ने राजधानी लखनऊ से गोरखपुर, लखनऊ से बरौनी, लखनऊ से पटना (पाटलीपुत्र) जाने वाली तीन ट्रेनों सहित दो दर्जन यात्री रेलगाड़ियों को बहाल कर दिया है. इनमें गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर, गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर, ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर, छपरा कचहरी-गोरखपुर-छपरा कचहरी, दरभंग-नई दिल्ली-दरभंगा, न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर-जलपाईगुड़ी, आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस, आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनस, छपरा-मथुरा-छपरा, जयनगर-अमृतसर-जयनगर, कटिहार-अमृतसर-कटिहार, रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल, दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा, सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. यूपी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का गंतव्य पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है.

Kanpur: DM और SP का विकास दुबे के परिजनों पर एक्शन, 11 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपति की जब्त

इंतजार किस बात का, करा ले रिजर्वेशन

करीब एक महीने बाद ट्रेन बहाल होने से ऊपर दिए गए रूटों के यात्रियों को बड़ी सुविधा हो गई है.  दरअसल, गर्मी के मौसम में बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने पर लोग अपने-अपने घरों की ओर कूच करते हैं. ऐसे में ट्रेन की कमी न केवल ऐसे लोगों बल्कि कई यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही थीं.  वहीं अब ट्रेन के पटरी पर लौट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है. पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन बहाल करते ही इनकी रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एडवांस के साथ ही तत्काल की व्यवस्था भी शुरू कर दी है. पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पी.के.सिंह ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें 10 जून से फिर से शुरू की गई हैं जबकि कुछ ट्रेनें जल्द बहाल की जाएंगी जिससे यात्रियों को काफी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें - 

Azamgarh By Election: अनिल राजभर ने आजमगढ़ उपचुनाव को लेकर किया बड़ा दावा, सपा और ओमप्रकाश राजभर पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में पढ़ाई का सपना अब आसान, छात्रों की कर रही है मदद
योगी सरकार में पढ़ाई का सपना अब आसान, छात्रों की कर रही है मदद
बेटियों ने रचा इतिहास! योगी सरकार में पॉलिटेक्निक में टॉप-10 पर कब्जा
बेटियों ने रचा इतिहास! योगी सरकार में पॉलिटेक्निक में टॉप-10 पर कब्जा
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी में 300 सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन, अखिलेश यादव के सहयोगी का दावा
यूपी में 300 सीटें जीतेगा INDIA गठबंधन, अखिलेश यादव के सहयोगी का दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget