एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में शालिग्राम देवशिला का हुआ भव्य स्वागत, पूजन-अर्चन के बाद अयोध्या रवाना

UP: बस्ती में शालिग्राम शिला का BJP के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस ने पूजन अर्चन करते हुए स्वागत किया. यहां लोगों का जन सैलाब पवित्र शिला को एक बार स्पर्श करने और दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ा.

Uttar Pradesh News: नेपाल से चलकर बिहार (Bihar) होते हुए गोरखपुर (Gorakhpur) से बस्ती (Basti) जिले में भगवान श्री राम की प्रतिमा के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली शालिग्राम शिला पहुंची. शिला को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े. यहां लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए. आपको बता दें कि अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर में शालिग्राम पत्थरों से तैयार की जाने वाली उनकी प्रतिमा के लिए नेपाल से शालिग्राम पत्थरों की दो बड़ी शिलाएं आईं हैं. वहीं बस्ती जनपद में पहुंचने पर इन शिलाओं का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस ने पूजन अर्चन करते हुए जोरदार स्वागत किया. इस दौरान जिले की सीमा में प्रवेश करते ही शिलाओं को लेकर उत्साहित श्रद्धालुओं ने जगह-जगह उसका स्वागत किया. बुधवार करीब 1 बजे जिले में शिलाएं लाईं गईं. इसको लेकर लोगों में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी. 

नेपाल के रास्ते होते हुए बिहार फिर कुशीनगर और फिर गोरखपुर इसके बाद 1 बजे के करीब बस्ती में शिलाओं का प्रवेश हुआ. यहां से इन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाते हुए भगवान राम के बन रहे भव्य मंदिर अयोध्या भेजा गया. जिले के पटेल चौराहे से लेकर बस्ती अयोध्या की सीमा तक हजारों की संख्या में लोगों ने शिलाओं का स्वागत किया. जिस ट्रक में भगवान विष्णु के प्रतिरूप पवित्र शिला शालिग्राम को ले जाया जा रहा उस पर एबीपी न्यूज गंगा की टीम भी सवार हुई. साथ ही अयोध्या की सीमा तक इस भव्य और दिव्य शोभा यात्रा के साथ चलकर अनुभव किया कि कैसे भगवान राम के अयोध्या में बन रहे मंदिर को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. 

नेपाल के नारायणी नदी से लिया गया शिला
अयोध्या में कारसेवक पुरम में इन शिलाओं से भगवान राम और माता सीता का बाल्य रूप प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा. उससे पहले ही लोगों का जन सैलाब इस पवित्र शिला को एक बार स्पर्श करने और दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ा. एबीपी न्यूज गंगा से बात करते हुए माता सीता के मायके नेपाल के जनकपुरी से शालिग्राम शिला के साथ आए पुजारी ज्ञानेंद्र ने बताया कि पूरा माहौल राममय हो गया है. भगवान राम की प्रतिमा बनाने के लिए नेपाल के नारायणी नदी से शालिग्राम शिलाओं को चुना जाना बेहद ही खूबसूरत निर्णय है और इससे भारत वा नेपाल के बीच रिश्ते भी मधुर होंगे.

ये भी पढ़ें- Budget 2023 Reaction मायावती से अलग बसपा सांसद ने की बजट की दिल खोलकर तारीफ, फिल्म 'पठान' की तरह बताया हिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget