एक्सप्लोरर

UPPCS Result 2021: यूपीपीसीएस 2021 में प्रयागराज के भाई-बहन की जोड़ी का जलवा, दोनों बने SDM, पूरे गांव में मना जश्न

यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 (UPPCS Result 2021) के रिजल्ट में प्रयागराज (Prayagraj) में भाई-बहन की जोड़ी ने मेरिट में जगह बनाई है. अब दोनों एसडीएम (SDM) बनेंगे.

UPPCS Result: यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 (UPPCS Result 2021) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में भाई-बहन की जोड़ी ने मेरिट में जगह बनाई है. दोनों का सेलेक्शन एसडीएम (SDM) यानी डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है. बहन संध्या सिंह को जहां पहली ही कोशिश में कामयाबी मिली है, वहीं भाई विवेक सिंह तीसरे प्रयास में एसडीएम बने हैं. विवेक और संध्या के परिवार को दीपावली (Diwali) से पहले खुशियों का बड़ा तोहफा मिला है. भाई विवेक सिंह को मेरिट में आठवां स्थान हासिल हुआ है, जबकि बहन संध्या सिंह को बारहवां स्थान मिला है.  

विवेक और संध्या प्रयागराज शहर से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर मेजा इलाके के तेंदुआ कला गांव के रहने वाले हैं. बेहद पिछड़े हुए गांव में साधारण परिवार के विवेक और संध्या ने यूपी बोर्ड के स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पास की थी. सिविल सर्विसेज में जाने का फैसला पहले बड़े भाई विवेक सिंह ने किया. हालांकि विवेक को दो बार कामयाबी नहीं मिली. इस बीच विवेक की तैयारी को देखकर उसकी छोटी बहन संध्या ने भी अफसर बनने का सपना पाला. भाई बहन ने एक साथ तैयारी शुरू की. दोनों एक दूसरे की मदद करते रहे और आखिरकार उनकी मेहनत व समर्पण रंग लाया. भाई-बहन दोनों एक साथ डिप्टी कलेक्टर के पद पर सेलेक्ट हुए.

UPPCS Result 2021: यूपीपीसीएस 2021 के रिजल्ट में टॉप टेन में दो लड़कियों ने बनाई जगह, देखें लिस्ट

इन्हें दिया कामयाबी का श्रेय
विवेक और संध्या के डिप्टी कलेक्टर बनने से उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है. रिश्तेदार और दोस्तों के साथ ही गांव के लोग भी विवेक और संध्या का मुंह मीठा करा रहे हैं. उन्हें फूल मालाओं से लाद रहे हैं और डीजे की धुन पर धमाल भी किया जा रहा है. विवेक और संध्या दोनों ही अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दे रहे हैं. उनका कहना है कि माता-पिता ने कड़ा संघर्ष करते हुए उन्हें हर संसाधन मुहैया कराए जो उनकी कामयाबी में मददगार साबित हुआ.

विवेक और संध्या दोनों ही रोजाना तकरीबन 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे. दोनों अलग-अलग नोट्स बनाते थे और उसे एक दूसरे के साथ शेयर करते थे. एक साथ तैयारी करने की वजह से दोनों को फायदा हुआ और अब भाई बहन दोनों ही अफसर बन चुके हैं. विवेक और संध्या दोनों का ही कहना है कि वह समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करना चाहते हैं. उन्हें उनका अधिकार दिलाना चाहते हैं. हालांकि दोनों ने ही यूपीएससी की परीक्षा देने की भी बात कही है.

गौरतलब है कि यूपी लोक सेवा आयोग ने बुधवार की शाम को यूपीपीसीएस 2021 के फाइनल नतीजे घोषित किए. डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी समेत 29 प्रकार के पदों पर कुल 627 लोगों का अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल ही रिजल्ट जारी करने पर लगी रोक हटा दी थी. हाईकोर्ट से रास्ता साफ होने के 24 घंटे बाद ही यूपी लोक सेवा आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget