एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में मिले 23 नए कोरोना संक्रमित, सीएम योगी के आवास पर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मिले तमाम निर्देश

New Corona Cases: यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान 23 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीं सीएम योगी बुंदेलखंड के जिलों में सरकारी अस्पतालों के बेड़ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

CM Yogi Adityanath: देश में ओमिक्रोन के लगातार बढ़ते मामलों के बीच यूपी में योगी सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखण्ड के झांसी, महोब, चित्रकूट आदि जिलों के सरकारी अस्पतालों में बेड़ों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. ये बेड़ो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और आने वाले दिनों में कोरोना के हालातों से निपटने की तैयारी में बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं. इन जिलों के सरकारी अस्पतालों में बेड़ों की संख्या सौ से दो सौ हो जाएगी. 

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने की बात कही. वहीं कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए. उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 23 नए कोरोना संक्रमित पाए जबकि 15 संक्रमित लोग ठीक हुए. अब राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 211 हो गई है. मंगलवार को अपने सरकार आवास पर योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की है. जिसके बाद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, चित्रकूट आदी जिलों के लिए निर्देश जारी हुए. 

धान खरीद के भुगतान की हर दिन समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी जिलों में ठंड को देखते हुए रैन बसेरों को प्रभावी ढंग से चलाया जाए. इनके लिए स्वच्छता व सुरक्षा संबंधित सभी इंतेजाम किए जाएं. खुले में सोने वाले हर रैन बसेरों तक सुविधाएं पहुंचाई जाए. वहीं मुख्यमंत्री ने धान क्रय केंद्रों पर हर जरुरी व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. हर जिले के डीएम को क्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने को कहा गया है. जबकि जिले के नोडल अधिकारी को और अधिक सक्रिय रहने का भी निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री ने धान खरीद की भुगतान की प्रतिदिन समीक्षा करने की बात दोहराई है. 

ये भी पढ़ें-

Pilibhit News: वरुण गांधी बोले-गन्ने का मूल्य बढ़ाने का मुद्दा मैंने उठाया, किसी दूसरे में हिम्मत नहीं, टिकट को लेकर दे दिया बड़ा बयान

UP Election 2022: कानून व्यवस्था संभालने में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश और मायावती में कौन बेहतर, क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget