एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: 4 लाख रुपए और शादी का लालच देकर धर्मांतरण का मामला, मौलाना कलीम सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक 25 साल के युवक को 4 लाख रुपये और शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मौलाना कलीम सिद्द्की समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज किया है.

मुजफ्फरनगर:  धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग में फंसे मौलाना कलीम सिद्द्की की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब यूपी के मुज़फ्फरनगर में मौलाना कलीम सिद्द्की सहित 7 लोगो के खिलाफ चरथावल पुलिस स्टेशन में एक युवक द्वारा 4 लाख रूपये और मुस्लिम युवती से निकाह कराने का लालच देकर धर्मपरिवर्तन कराने की शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं इस मामले में पुलिस ने मौलाना कलीम और अन्य 7 लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए है. 

युवक का आरोप चार लाख रुपये और मुस्लिम युवकी से शादी का दिया था लालच

बता दें कि मुज़फ्फरनगर में थाना चरथावल निवासी 25 वर्षीय अमित प्रजापति ने स्थानीय पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात 2014 में एक फर्नीचर शोरूम में हाजी कलीम से हुई थी. युवक का आरोप है कि हाजी कलीम ने उसे चार लाख रुपये और पसंद की मुस्लिम युवती से शादी कराने का लालच दिया था. मई 2014 में फुलत मदरसे में ले जाकर कलमा पढ़वाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और उसका नाम अमित से अब्दुल्ला रख दिया. इसके बाद उसे जमात में महाराष्ट्र ले जाया गया जहां उसे नमाज व कलमा पढ़ना सिखाया गया. यहां 40 दिन रखने के बाद उसे अन्य धर्मों के युवक-युवतियों को मुस्लिम धर्म में शामिल कराने के लिए कहा गया. इसके बाद उसे चार लाख रुपये दिए गए, जिनसे उसने चरथावल में एक प्लाट खरीद लिया.

पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारन की भी धमकी दी गई

युवक का ये आरोप है कि 25 अक्तूबर को हाजी सलीम, दिलशाद, जाहिद मुल्ला, नौशाद छोटा, यामीन और इसरार प्रधान उसके घर एक टिफिन में गोमांस लेकर आए और उसे खाने के लिए कहा. इनकार करने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए. वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धर्मांतरण कानून के तहत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मौलाना कलीम सिद्दीकी को ATS कर चुकी है गिरफ्तार

गौरतलब है कि फुलत मदरसे के मौलाना कलीम सिद्दीकी को संगठित तरीके से धर्मांतरण अभियान चलाने के आरोप में लखनऊ एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. अमित प्रजापति का कहना है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत अन्य आरोपियों ने एक साल पूर्व उससे एक वीडियो बनवाकर अन्य धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिलवाए थे. बाद में उक्त वीडियो को एक यूट्यूब चैनल अलकलम पर वायरल कर दिया गया था जो अब भी इस चैनल पर मौजूद है. धर्मांतरण की खबर वायरल होने के बाद हिन्दू जागरण मंच के लोगो द्वारा कुछ माह पहले अमित का सम्भलहेड़ा शिव मंदिर में पूजा पाठ कर शुद्धिकरण कर हिन्दू धर्म में वापसी कराई गई थी.


मुजफ्फरनगर: 4 लाख रुपए और शादी का लालच देकर धर्मांतरण का मामला, मौलाना कलीम सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मौलाना कलीम सिद्दकी सहित 7 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

 बुधवार शाम हिन्दू जागरण मंच द्वारा अमित को पुलिस थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराइ गई थी.  लेकिन पुलिस द्वारा आनाकानी करने के बाद जब हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस थाने में धरना प्रदर्शन करने की चैतावनी दी तब जाकर पुलिस ने मौलाना कलीम सिद्द्की सहित 7 लोगो के ख़िलाफ़ 303 /21 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम परिवर्तन अधिनियम 2021 के तहत धारा 147,323 ,504 ,506 ,507 ,420 में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: चुनावी चक्रव्यूह तैयार करने आज वाराणसी पहुंचेंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

UP: केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज से लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर, यहां जानें उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget