एक्सप्लोरर

UP News: मुश्किल में 'बाहुबली', बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज हुआ एक और केस 

Barabanki News: चर्चित एम्बुलेंस कांड में बाराबंकी पुलिस ने मुख्तार अंसारी पर एक और मामला दर्ज किया है. मुख्तार अंसारी पर उत्तर प्रदेश में 52 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें 15 ट्रायल स्टेज पर हैं. 

Case Registered Against Mukhtar Ansari in Barabanki: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बांदा (Banda) जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चर्चित एम्बुलेंस कांड में बाराबंकी पुलिस ने मुख्तार अंसारी पर एक और मामला दर्ज किया है. प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. बता दें कि बाराबंकी (Barabanki) जिले की नगर कोतवाली में पहले से ही मुख्तार अंसारी पर कई मामले चल रहे थे. अब नगर कोतवाल सुरेश पांडेय ने मुख्तार अंसारी पर एक और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया है, जिससे मुख्तार की मुश्किलें फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. 

बढ़ती नजर आ रही हैं मुश्किलें 
बता दें कि, उत्तर प्रदेश आने के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी मुश्किलों में थे. लेकिन, दोबारा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद मुख्तार अंसारी की मुश्किलें ज्यादा बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. क्योंकि, योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के 2 दिन बाद ही नगर कोतवाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी पर एक और गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है. नगर कोतवाल सुरेश पांडेय ने मुख्तार अंसारी पर गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है. 

सीबीआई ने की थी इस मामले की जांच 
मुख्तार अंसारी पर उत्तर प्रदेश में 52 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें 15 ट्रायल स्टेज पर हैं. मुख्तार पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कराने का भी आरोप लगा था. इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी लेकिन गवाहों के मुकर जाने के चलते मुख्तार इस केस में बरी हो गया. बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी को पिछले दिनों पंजाब की रोपड़ जेल से वापस ले आई है, उसे बांदा जेल में रखा गया है. रंगदारी के केस में 27 महीने से मुख्तार रोपड़ जेल में बंद था और अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर वो यूपी नहीं आना चाहता था. लेकिन, यूपी आने के बाद लगातार बाराबंकी पुलिस भी उस पर शिकंजा कसती जा रही है और एंबुलेंस मामले में कई मुकदमे दर्ज करने के बाद बाराबंकी की नगर कोतवाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी पर एक और मुकदमा दर्ज किया है.

की जाए विधिक कार्रवाई 
इस पूरे मामले में सीओ सिटी आशीष कुमार ने बताया कि पूर्व में ही मुख्तार अंसारी सहित 13 अभियुक्तों पर मामले चल रहे थे. अब मुख्तार अंसारी सहित इन 13 अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा बढ़ाया गया है. इसकी विवेचना आगे देवा एसओ द्वारा की जाएगी. सीओ सिटी ने बताया कि देवा एसओ को आदेशित किया गया है कि अन्य साक्ष्यों के साथ इन 14 अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए. 

ये भी पढ़ें:

Prayagraj News: अतीक अहमद के घर पर फिर चला योगी सरकार का बुलडोजर, भारी फोर्स की मौजूदगी में हुई ये बड़ी कार्रवाई

Yogi 2.0 cabinet: यूपी में योगी आदित्यनाथ ने बांटे मंत्री पद, गृह समेत 34 विभाग अपने पास रखे, एक मात्र मुस्लिम चेहरे को दी ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget