एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में खेत में अवैध खुदाई से परेशान किसान ने की खुदकुशी, गांववालों ने जमकर किया हंगामा

Kanpur Farmer Suicide: कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में खेत पर की जा रही अवैध खुदाई से परेशान होकर किसान ने खुदकुशी कर ली. जिसके बाद गांववालों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया.

Kanpur Farmer Suicide: कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में खेत पर की जा रही अवैध खुदाई से परेशान होकर किसान ने खुदकुशी कर ली. जिसके बाद गांववालों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया. दरअसल मृतक किसान के खेत जमीन पर नगर पंचायत द्वारा जबरन मिट्टी खोदी जा रही थी थी. जिससे वो बेहद परेशान था. पुलिस और प्रशासन से भी उसने गुहार लगाई लेकिन जब कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने मौत को गले लगा लिया.

किसान ने की आत्महत्या
ये मामला कस्बा रसूलाबाद, सुभाषनगर का है. खबरके मुताबिक किसान इंद्रपाल भदौरिया की जमीन पर नगर पंचायत द्वारा जबरन मिट्टी खोदी जा रही थी. उसने नगर पंचायत के लोगों से ऐसा करने से मना किया लेकिन वो नहीं माने. उसके खेत की मिट्टी खोदकर तालाब बना दिया गया. उसके इसकी शिकायत भी की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने खेत में ही आत्महत्या कर ली. इंद्रपाल का शव खेत में ही पड़ा मिला. उनकी जेब से नगर पंचायत के खिलाफ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.  

खेत में अवैध खुदाई से था परेशान

परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी जमीन पर अवैध खुदाई से परेशान थे. उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन हर पर पुलिस और प्रशासन अलग-अलग दलील देकर उन्हें टालते रहे. नगर पंचायत खेत से 5-6 हजार ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी निकाल चुके हैं. ये मिट्टी निवादा गांव जाती है. पिछले चार महीने से ये काम चल रहा था. वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने जब किसान का शव खेत में पड़ा देखा तो उनका गुस्सा भड़क गया. उन्होंने खुदाई के लिए आए ट्रैक्टर और जेसीबी की चाबी छीन ली जिसके बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गए. 

गुस्साएं ग्रामीणों ने किया हंगामा

गांववालों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. इसके बाद उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों को देखकर पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए. जिसके बाद मौके पर 6 थानों की फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों का अमला पहुंच गया. लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे थे. पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: 

Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी में फिर चला 'बाबा' का बुलडोजर, जेल में बंद गांव प्रधान की अवैध संपत्तियों पर हुई ये कार्रवाई

Dehradun: देहरादून सचिवालय के बाहर खड़ीं हैं दर्जनों एंबेसडर कार, जानें अफसरों ने क्यों बनाई एंबेसडर से दूरियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
हनुमानगढ़ी में नमाज होने के दावे के बीच बृजभूषण शरण सिंह बोले- मुस्लिम ने ही बनवाया था मंदिर
हनुमानगढ़ी में नमाज होने के दावे के बीच बृजभूषण शरण सिंह बोले- मुस्लिम ने ही बनवाया था मंदिर

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget