एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में डिग्री कॉलेजों की रैंकिंग की तैयारी...इस आधार पर होगी फंडिंग

उत्तर प्रदेश सरकार डिग्री कॉलेजों को रैंकिंग देने की तैयारी कर रही है। यही नहीं इस आधार पर इनकी फंडिंग तय की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके संकेत दिये हैं

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। योगी सरकार प्रदेश की उच्च शिक्षा बेहतर करने के लिए महाविद्यालयों की रैंकिंग कराने की तैयारी में हैं। इस रैंकिंग के आधार पर कॉलेजों को सरकार से फंडिंग करने पर भी विचार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीचरण पीजी कॉलेज के शताब्दि भवन के लोकार्पण समारोह में कॉलेजों की रैंकिंग करने का सुझाव दिया।

23 करोड़ जनता ठान ले तो यूपी में उत्तम प्रदेश बनने की सभी संभावनाएं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉलेज से निकले छात्र आज उच्च पदों पर हैं। राज्यपाल लालजी टंडन भी यहीं के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि 35 साल से कम के सर्वाधिक युवा यूपी में हैं। यूपी की 23 करोड़ की ताकत ठान ले तो ये उत्तम प्रदेश बनने की सभी संभावनाएं समेटे है। इसके लिए नकल नहीं अकल की जरूरत है। सीएम ने कहा राज्यपाल लालजी टंडन ने इस संस्थान को उजड़ने, भू माफिया के कब्जे से बचाया है। वरना आजकल तो प्रबंध समितियों के विवाद ही इतने बढ़ जाते की पढ़ाई प्रभावित होती। कॉलेज में आगामी सत्र से रोजगारपरक कोर्स यूपी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में जो काम शुरू किये उनका असर दिख रहा। दवा कड़वी होती लेकिन लाभकारी होती। उन्होंने कहा सरकार ने शिक्षा के हालात सुधारने के लिए शैक्षिक सत्र नियमित करना, टेक्निकल एजुकेशन में इनोवेशन और स्टार्ट अप को बढ़ावा देने जैसे काम किये। माध्यमिक शिक्षा में नकल विहीन परीक्षा कराई, बेसिक शिक्षा में स्कूल चलो अभियान से नामांकन बढ़ाया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन आगामी सत्र से कॉलेज में रोज़गारपरक कोर्स शुरू करने की बात कही। इस मौके पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और राज्य मंत्री मोहसिन राज़ ने 25-25 लाख और विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने 20 लाख रूपये कॉलेज को देने की घोषणा की। सोशल मीडिया के मिसयूज पर भड़के सीएम कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर नाराजगी भी जताई। ये नाराजगी कहीं न कहीं कमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में सोशल मीडिया पर होने वाले पोस्ट को लेकर नजर आई। सीएम योगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अत्यंत निर्भरता से बड़ा नुकसान हो रहा है। सोशल मीडिया का रचनात्मक उपयोग होना चाहिए। अगर इसका गलत उपयोग होता है और कोई नियत्रंण नहीं रहता तो भस्मासुर जैसा हो जाता है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में लोगों ने इसका बेहतर उपयोग किया। लेकिन कुछ भ्रामक सूचनाएं भी इस पर वायरल होती जिनसे सावधान रहना होगा। कार्यक्रम में मंत्री बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, सतीश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Chadhava Chori Live: राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
'फुनगी को फांसी, शाख को माफी....', चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में अखिलेश यादव?
'फुनगी को फांसी, शाख को माफी....', चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में अखिलेश यादव?
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शुरू हुआ था खेल
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget