एक्सप्लोरर

Etawah News: इटावा में बिजली की रेट को लेकर बुनकरों ने शुरू की हड़ताल, कहा- फ्लैट रेट पर मिले बिजली

Etawah: इटावा में बिजली के तीन रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से लगने वाले बिल के खिलाफ बुनकरों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है. यहां विद्युत विभाग के खिलाफ बुनकरों ने मोर्चा खोल दिया है.

UP News: इटावा (Etawah) में बिजली (Electricity) के तीन रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से लगने वाले बिल के खिलाफ बुनकरों (Weavers) ने लामबंद होकर काम बंद कर हड़ताल (Protest) शुरू कर दी है. यहां विद्युत विभाग के खिलाफ बुनकरों ने मोर्चा खोल दिया है. विद्युत विभाग द्वारा विद्युत दरें पुराने रेट पर करने की मांग कर रहे हैं. बुनकरों की मांग है कि 72 रुपए प्रति लूम के फ्लैट रेट पर बिजली मिले. दो दिन से लगातार बुनकर समाज अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी बात रख रहे हैं.

क्या लगाया आरोप
जनपद में तकरीबन बीस हजार पंजीकृत और अपंजीकृत बुनकरों ने हड़ताल कर दी है. यहां पावर लूम पूरी तरह से बंद कर दिया है. काम बंद करके यह लोग शहर के बाह अड्डा पर धरने पर बैठ गए हैं. इन सभी लोगों की मांग है कि हम लोगों से बिजली विभाग मनमानी बिल की वसूली कर रहा है. धोखाधड़ी करके पावर लूम के लिए मीटर लगाए गए और कहा गया था कि आप लोगों से फ्लैट रेट का ही बिल लिया जाएगा. लेकिन विद्युत विभाग अब साढ़े तीन रुपए प्रति यूनिट की दर से वसूली कर रहा है. हमारी मांग है कि हम लोगों को पूर्व की तरह 70 रुपए प्रति यूनिट फ्लैट रेट पर ही विद्युत सप्लाई दी जाए. यदि हमारी यह मांग नहीं मानी गई तो हम लोग निरंतर हड़ताल पर रहेंगे और काम नहीं करेंगे.

फ्लैट रेट पर मिले बिजली
बुनकर शारिक अंसारी का कहना है कि बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली मिलती थी. अब बिजली विभाग अपनी मनमानी करके धोखाधड़ी के बाद रीडिंग से बिल मांग रहे हैं. इसीलिए हम सभी मिलकर धरने पर बैठे हुए हैं. हमारी मांग है कि हम सभी बुनकरों को पहले फ्लैट रेट पर बिजली दी जाती थी उसी फ्लैट रेट पर बिजली दी जाए. पहले 72 रुपए प्रति लूम विद्युत बिल लगता था लेकिन अब साढ़े तीन रुपए प्रति यूनिट की दर से मांगा जा रहा है. प्रतिलूम के हिसाब से अब पांच हजार रुपए बिल आएगा. अगर बिजली विभाग हमारी मांगे नहीं मानेगा तो हम लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

क्या बोले अधिकारी
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता का कहना है पहले बुनकरों का फ्लैट रेट चल रहा था. 72 रुपए प्रति लूम प्रतिमाह के हिसाब से लिया जाता था. जुलाई 2020 से संशोधन कर दिया गया है. जो बुनकर हैंडलूम विभाग में पंजीकृत हैं उनको यूनिट सब्सिडाइज है, शेष बिल को हिसाब से देना होगा. इटावा में पंजीकृत लगभग 800 बुनकर हैं. जिन लोगों ने वस्त्र विभाग में पंजीकरण करा रखा है उनको छूट के हिसाब से बिल बन रहा है. जिन पावर लूम का रजिस्ट्रेशन नहीं है उनको छूट नहीं मिलेगी. जबकि इन सभी के पूर्व से ही बिल बन रहे हैं लेकिन अब यह फ्लैट रेट का दबाव दे रहे हैं, अब यह विद्युत विभाग के लिए संभव नहीं है. जुलाई 2020 के टैरिफ के हिसाब से ही बिल देना होगा. बड़े पावर लूम में 240 यूनिट की छूट है और छोटे पावर लूम में 120 यूनिट की छूट दी जा रही है. शासन के निर्देश पर बिल जमा करना होगा और वह करें.

क्या बोले डिप्टी कमिश्नर
वहीं जिला उद्योग केंद्र पर डिप्टी कमिश्नर सुधीर कुमार का कहना है कि तीन साल पहले जिले से हथकरघा उद्योग को वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत चुना गया था. हमारी हर संभव कोशिश रहेगी कि बुनकरों की समस्याओं को सुलझाया जाए. उसी हथकरघा उद्योग के अधिकारियों एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर बुनकरों की समस्याओं को जिलाधिकारी पहुंचाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

UP Board Exam: यूपी बोर्ड के छात्रों को PM Modi देंगे ‘सफलता का मंत्र’, एक अप्रैल को करेंगे वर्चुअल संवाद

Budaun News: बदायूं में लाइनमैन का चालान करना पुलिस को पड़ा भारी, नाराज कर्मियों ने थाने पहुंचकर 12 अवैध कनेक्शन काटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

Embed widget