एक्सप्लोरर

Etah News: एटा में फ्री राशन योजना में सामने आया बड़ा घोटाला, प्रशासन पर लगा ये गंभीर आरोप

केंद्र और प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही फ्री राशन योजना में एटा जनपद में बड़ा घोटाला सामने आया है. वहीं प्रशासन पर भी आरोप लगा है.

UP News: केंद्र और प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही फ्री राशन योजना (Free Ration Yojana) में एटा (Etah) जनपद में बड़ा घोटाला सामने आया है. जिस योजना को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीजेपी (BJP) की सरकार दुबारा लाने का श्रेय दिया जा रहा है. उसी योजना में राशन माफिया घोटाला करके गरीबों के मुंह से निवाला छीन रहे हैं. एटा जिला प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है. आज जब अनेकों महिलाओं ने इस घोटाले की शिकायत एटा के अलीगंज के उप जिलाधिकारी से की तो राशन माफियाओं की करतूत खुल कर सामने आ गयी.

क्या लगाया आरोप
एटा जनपद की अलीगंज तहसील क्षेत्र में अनेकों महिलाओं ने आज उप जिलाधिकारी अलीगंज को शिकायत की कि उनको राशन नहीं दिया जा रहा है. जिनको दिया भी जा रहा है तो उनको माप और तौल में पूरा राशन नहीं दिया जा रहा. इन महिलाओं ने ये भी शिकायत की कि उनको सरकार द्वारा दिया जाने वाला रिफाइंड तो मिल ही नहीं रहा. उन्होंने उप जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में कहा है कि जब वे राशन डीलर के यहां राशन लेने जाते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. बोरिया और झोले फेंकते हुए राशन देने से मना कर दिया जाता है. कई बार चक्कर लगाने के बाद जब राशन देते भी हैं तो तौल माप में कम राशन देते हैं. कहते हैं इतना ही राशन मिलेगा. इसके अतिरिक्त कुछ लाभार्थियों को तो राहत दिया ही नहीं जाता है. आरोप है कि इस माह मार्च में रिफाइंड का भी वितरण नहीं किया गया है

क्या की शिकायत
प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि सभी पात्र लाभार्थियों को पूरा राशन दिलवाए जाने की कृपा करें. जिससे सरकार की छवि धूमिल न हो सके. शिकायत करने आई बुजुर्ग महिला प्रेमा देवी बताती हैं कि राशन डीलर गल्ला नहीं देता है. मजदूरी करके हम खाते हैं, दो महीने से राशन नहीं दिया, अभी होली पर दिया है. कहते हैं कि जाओ शिकायत कर दो. शिकायत करने आई कुसुमा देवी कहती हैं कि राशन डीलर राशन कम देते हैं. 35 की जगह कभी 30 तो कभी 25 किलो ही देते हैं. जैन साहब कोटे वाले की दुकान है. शिकायत करने आई तीसरी महिला ओमवती कहती हैं कि गल्ला कम मिलता है. रिफाइंड नहीं मिलता कहते हैं तो धमकी देते है जैन साहब कोटा डीलर.

कहां कहां से मिली शिकायत
शिकायत करने वाली महिला धन देवी ने बताया कि उनको राशन डीलर ने राशन दिया ही नहीं है. होली पर इनको राशन नहीं मिला है. इनकी कोटा डीलर संध्या है. राजन दीदी बताती हैं कि इनका राशन डीलर इनको 35 किलो राशन कम देता है. जब से राशन फ्री मिलना शुरू हुआ है तबसे लगातार इनको राशन डीलर कम देता है. शिकायती पत्र में महिलाओं ने जिन राशन डीलरों की शिकायत की है उनमें मीना देवी गुलाम हुसैन वार्ड नंबर 8, राजीव कुमार जैन, राधा कृष्ण मोहल्ला वार्ड नंबर 6, संध्या वर्धन मोहल्ला छेदालाल वार्ड संख्या 2 शामिल हैं.

क्या बोले अधिकारी
महिलाओं की इन शिकायतों पर जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एटा के सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील भटनागर से बात की गई. उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ लोग खाद्दान्न से वंचित रह गए हैं. इसके लिए उन्हें दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. यदि इस प्रयास के बाद भी राशन नहीं दिया तो दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटतौली की शिकायत पर भी उन्होंने कहा कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें-

Gorakhpur News: यूपी ATS ने आतंकियों को फंडिंग देने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार, आरोपी पर था 25 हजार रुपये का इनाम

UP Politics: कौन होगा यूपी में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष? रेस में ये दो नेता हैं सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget