एक्सप्लोरर

UP News: डीजी इंटेलिजेंस डीएस चौहान ने संभाला डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार, यूपी पुलिस को लेकर दिया ये बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में इंटेलिजेंस के महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) देवेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में कार्यभार संभाला. उन्होंने डीजीपी मुकुल गोयल को उनके पद से हटाए जाने के दो दिन बाद शुक्रवार को कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्य प्रारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया.

यूपी पुलिस एक परिवार के रूप में पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से करेगी कार्य

उत्तर प्रदेश के पुलिस बल के डीजीपी के रूप में जनता की सेवा का अवसर देने के लिये मैं मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस एक परिवार की भांति टीम भावना बनाये रखते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेगी.

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को जारी एक आदेश में बताया था कि वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी चौहान को पुलिस महानिदेशक के पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं मिलने तक प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में हटाये गये मुकुल गोयल

कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) का दायित्व भी संभालते रहेंगे. मुकुल गोयल को बुधवार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में डीजीपी पद से हटाकर महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) के तौर पर नियुक्त कर दिया गया था.

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि गोयल को विभागीय कार्यों में दिलचस्पी नहीं लेने और सरकारी काम की उपेक्षा करने के कारण डीजीपी पद से हटा दिया गया है. गोयल को हटाए जाने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार को डीजीपी पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

इसे भी पढ़ें:

CM योगी आदित्यनाथ बोले- ओवर स्पीडिंग की वजह से होती हैं 38% दुर्घटनाएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Gyanvapi Row: ज्ञानवापी मामले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget