एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ बोले- ओवर स्पीडिंग की वजह से होती हैं 38% दुर्घटनाएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए.

CM Yogi Meeting on Road Safety:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम य़ोगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर कहा है कि अधिकांश घटनाएं तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से हो रही हैं. उन्होंने इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अपने अधिकारियों को इन्हें रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि पिछले एक सप्ताह के अंदर ही यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Express-way) पर दो भीषण हादसे हुए हैं जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है. 

एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम हो कम

सीएम योगी गुरुवार को सड़क सुरक्षा पर एक समीक्षा बैठक की. बैठक में मौजूद अधिकारियों से उन्होंने कहा कि हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीड के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. ऐसे में ब्लैक स्पॉट में सुधार हो, तुरंत मेडिकल सहायता पहुंचाई जाए और सीसीटीवी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए. उन्होंने संबंधित अथॉरिटी को इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन पर काम करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा, 'यह सुनिश्चित किया जाए कि हाइवे पर ट्रकों की कतारें न लगें. एम्बुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम को और कम किया जाए.'

सीएम ने दुघर्टना के मानवीय पहलू पर ध्यान दिलाते हुए कहा,  'हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है. एक व्यक्ति के मौत से पूरा परिवार प्रभावित होता है. हर साल बहुत से लोग असावधानी के कारण सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं. इसे रोकने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.' 

सीएम योगी ने कहा कि दुर्घटना में सबसे अधिक दुर्घटनाएं दोपहिया चालकों की होती है. उन्होंने कहा, 'आंकड़ों के अनुसार, सड़क दुर्घटना के सबसे अधिक मामले दोपहिया वाहन चालको ( 33.4% ) से जुड़े होते हैं. ओवरस्पीड से 38.4% दुर्घटनाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल से 9.2%  दुर्घटनाएं और नशा के कारण 6.6% दुर्घटनाएं होती हैं.'

Yamuna Express-way पर SUV ने डम्पर को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

जागरूकता अभियान पर डालना होगा जोर

सीएम योगी ने इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान में तेजी लाने पर भी जोर डाला. उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान चलाने से 2018 के बाद से सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखी जा रही है. यह अच्छे संकेत हैं, लेकिन अभी भी इसमें सुधार की जरूरत है. सीएम योगी ने राज्य के विभिन्न विभागों - गृह, यातायात, नगर विकास, बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक शिक्षा, स्वास्थ्य व चिकित्सा, एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा शिक्षा से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया. 

ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों पर हो कार्रवाई
सीएम ने साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़क सुरक्षा पर छह दिनों के अंदर एक्शन प्लान बनाएं. अभियान की शुरुआत से पहले सीएम योगी खुद राज्य के 734 शहरी निकाय के सदस्यों से बात करेंगे. इस अभियान के पहले चरण में लोगों को जागरूक किया जाएगा जबकि  दूसरे चरण में ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाएगा और जो पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

UP Weather Forecast: यूपी के इन जिलों में आज तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश, जानें- कल से कहां चलेगी 'लू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget