एक्सप्लोरर

आज केशव प्रसाद मौर्य का अलीगढ़ दौरा, तैयारियां पूरी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हाजीपुर चौहट्टा में नवीन आवासीय गौवंश चिकित्सा केंद्र के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का दौरा अलीगढ़ के लिए काफी खास रहने वाला है जिसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है. अलीगढ़ में उपमुख्यमंत्री के दौरे के बाद संघ के प्रमुख की बैठक भी होनी है. इसकी तैयारी अभी लगभग पूरी हो चुकी है जिसको लेकर अधिकारियों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इन इंतजारों का जायजा लेने के लिए सुबे के उपमुख्यमंत्री के द्वारा अलीगढ़ का दौरा किया जा रहा है.
 
दरअसल, पूरा मामला अलीगढ़ का है जहां उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगामी दौरा 7 अप्रैल को है. उपमुख्यमंत्री अलीगढ़ जनपद के एक दिवसीय दौरे पर पधार रहे हैं. इस अवसर पर वे जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और एक महत्वपूर्ण जनसुविधा "माधव सम्मेलन केंद्र" का लोकार्पण भी करेंगे.

क्या है कार्यक्रम
जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री प्रातः 10:15 बजे विशेष राजकीय वायुयान द्वारा अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. जहां उनका भव्य स्वागत प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा किया जाएगा. एयरपोर्ट से सीधे वे ग्राम हाजीपुर चौहट्टा, जो कि रेलवे लाइन के निकट आगरा रोड पर स्थित है, वहां प्रस्थान करेंगे.

प्रातः 10:30 बजे ग्राम हाजीपुर चौहट्टा में नवीन आवासीय गौवंश चिकित्सा केंद्र के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया है.  इसमें केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे. यह केंद्र क्षेत्र में पशुपालन और पशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सिद्ध होगा, जिससे किसानों और पशुपालकों को अत्यंत लाभ प्राप्त होगा.

गाजीपुर: जखनिया में फर्जी तरीके से जारी हुए प्रमाण पत्र, गलत तरीके से आंगनबाड़ी की नियुक्ति हुई

माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण
इसके पश्चात, पूर्वाह्न 11:00 बजे, उप मुख्यमंत्री मौर्य सिंघारपुर में स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ परिसर में पहुंचेंगे. जहां नवनिर्मित माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा. यह सम्मेलन केंद्र न केवल सामाजिक और शैक्षणिक आयोजनों के लिए एक उत्कृष्ट स्थान उपलब्ध कराएगा बल्कि क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और संगठनों के लिए एक सशक्त मंच की भूमिका भी निभाएगा. इस केंद्र का निर्माण अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ किया गया है, जिसमें बैठक कक्ष, संगोष्ठी हॉल, ऑडियो-विजुअल तकनीक, जलपान कक्ष और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सम्मिलित हैं.

अपने दौरे के अंतिम चरण में दोपहर 1:20 बजे डिप्टी सीएम हाउस पहुंचेंगे जहां वे जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में जिले में चल रही विकासपरक परियोजनाओं, निर्माणाधीन योजनाओं, अधोसंरचना से संबंधित गतिविधियों और आमजन की प्राथमिक आवश्यकताओं की समीक्षा की जाएगी. समीक्षा बैठक के उपरांत उप मुख्यमंत्री महोदय विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे, जिससे उन्हें जमीनी हकीकत की प्रत्यक्ष जानकारी मिल सके. इससे शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में गति और पारदर्शिता आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget