एक्सप्लोरर

Varanasi News: बनारस का दौरा करने वाले हैं पीएम मोदी, तैयारियों की समीक्षा के लिए आज सीएम योगी पहुंच रहे वाराणसी

CM Yogi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बनारस के दौरे पर आने वाले हैं. जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

PM Modi Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. यूपी सीएम का ये दौरा प्रमुख तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के काशी प्रस्तावित दौरे के पहले अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के बीते काशी दौरे के दौरान उन्होंने स्वयं ही जल्द एक बार फिर बनारस आने की इच्छा जताई थी और माना जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक प्रधानमंत्री मोदी काशी आ सकते हैं. इसीलिए सीएम योगी आदित्यनाथ विकास परियोजनाओं व आगमन से संबंधित विषयों पर आज बैठक कर सकते हैं.
 
काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन 
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. जहां वह सबसे पहले सर्किट हाउस जाएंगे. सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर व काशी कोतवाल के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा फुलवरिया स्थित बने फोर लेन मार्ग का भी निरीक्षण किया जा सकता है जो पहले से ही यात्रियों के लिए खोल दिया गया है.
 
काशी में पीएम का आगमन
23 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने काशी दौरे के दौरान नवंबर महीने में पुनः वाराणसी आने की इच्छा जताई थी. इसके अलावा वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ से भी यह स्पष्ट किया गया था कि विकास परियोजनाओं व अन्य प्रमुख आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का महीनों के अंतराल में लगातार कार्यक्रम निर्धारित है. इसलिए माना जा रहा है कि 8 नवंबर के बाद प्रधानमंत्री मोदी काशी आ सकते हैं और आज सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा भी पीएम आगमन से पहले बेहद अहम माना जा रहा है. 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में कैबिनेट की बैठक भी लेने वाले हैं. जिसमें मुफ्त गैस सिलेंडर के फैसले पर मुहर के साथ-साथ गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी जा सकती है. सीएम इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेंस कंगना रनौत की फिल्म तेजस देखेंगे. अन्य मंत्री भी सीएम के साथ मूवी देखने वाले हैं.  
 
ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget