एक्सप्लोरर

Target Killing: कश्मीर में यूपी के मुकेश की हत्या... करवाचौथ से पहला उजड़ा सुहाग, दिवाली पर परिवार से किया था ये वादा

Pulwama Target Killing: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले मुकेश कुमार कुछ महीने पहले ही ईंट भट्टे पर काम करने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे. उनकी हत्या से गांव में मातम पसरा है.

Unnao Man Target Killing: जम्मू-कश्मीर में यूपी-बिहार के लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला लगातार जारी है. सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकी कामकाज की तलाश में कश्मीर गए मजदूरों की हत्या कर रहे हैं. अब सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुमची नौपोरा में हुई, जब मजदूर मुकेश कुमार सब्जी खरीदने बाजार गया था. 

मुकेश कुमार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के रहने वाले थे. उनकी हत्या से गांव में मातम छा गया. मुकेश के परिजनों ने बताया कि वो करीब पांच महीने पहले ईंट पथाई का काम करने लिए जम्मू कश्मीर गए थे. इस दौरान रोजाना परिवार के लोगों से फोन पर बात करते थे. उन्होंने कहा था कि दिवाली पर घर तो नहीं आ पाऊंगा, लेकिन पैसे भेज दूंगा. उनकी पत्नी करवाचौथ के व्रत की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही आतंकियों ने उनका सुहाग उजाड़ दिया. 
 
जम्मू-कश्मीर में यूपी के शख्स की हत्या

ये घटना प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा रविवार को श्रीनगर शहर में पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद वानी को क्रिकेट खेलने के दौरान गोली मारने और गंभीर रूप से घायल करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुई. अधिकारियों ने बताया कि मुकेश कुमार बुनाई उद्योग से जुड़ा था और गोली लगने के बाद अस्पताल में मौत हो गई. 

क्या बोले मुकेश के साथी?

मुकेश के साथ कमरे में रहने वाले उत्तर प्रदेश के ही अन्य मजदूर ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा कि उन्होंने गोली की आवाज सुनी, लेकिन उन्हें हत्या के बारे में तब पता चला, जब उनसे मृतक की पहचान करने के लिए कहा गया. कई गैर-स्थानीय मजदूर लंबे समय से कश्मीर घाटी में बढ़ई, राजमिस्त्री, प्लंबर और ईंट भट्टों के साथ-साथ बुनाई उद्योग में काम कर रहे हैं. 

प्रवासी मजदूरों पर हमलों में बढ़ोतरी

प्रवासी मजदूरों पर हमलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. सोमवार का हमला इस साल प्रवासियों पर तीसरा ऐसा हमला है. इस साल मई में अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक सर्कस कर्मचारी की हत्या कर दी थी, जबकि जुलाई में शोपियां जिले में बिहार के तीन मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था. 

जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने की निंदा

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दोनों घटनाओं की निंदा की और केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य स्थिति होने के जम्मू-कश्मीर प्रशासन के दावों पर सवाल उठाया. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी मजदूर की हत्या की निंदा करते हुए इसे हृदयविदारक घटना करार दिया. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर में प्रभु का सिंहासन... आठ फीट ऊंचा, चढ़ी होगी सोने की परत, दिन रात चल रहा है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget