एक्सप्लोरर

CM Yogi In Ayodhya: नवरात्र में महिलाओं को सीएम योगी का तोहफा, मिशन महिला सारथी का किया उद्घाटन

Ayodhya News: सीएम योगी ने अयोध्या में 'मिशन महिला सारथी' के तहत 51 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई. ये बसें प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दौडेंगी. इन बसों की ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं ही होंगी.

CM Yogi In Ayodhya: पूरे देश में नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा आराधना की जा रही है. अष्टमी तिथि पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. रविवार को अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन महिला सारथी' का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने 51 इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) को हरी झंडी दिखाई.

इलेक्ट्रिक बसों से नहीं होता प्रदूषण- CM योगी 
मिशन महिला सारथी का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को राज्य में परिवहन की रीढ़ माना जाता है. चाहे गांव हो या शहर, लोग बसों से यात्रा करते थे. अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बस स्टेशन बनाए जाएंगे. इस पर काम शुरू हो गया है. अब हम इलेक्ट्रिक बसों की ओर भी जा रहे हैं." सीएम ने कहा कि एक इलेक्ट्रिक बस की खरीद के लिए 20 लाख रुपये तक की सहायता सरकार उपलब्ध कराएगी.

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होगा, उनकी गरिमा की रक्षा होगी, वह स्वावलंबी होंगी, वह समाज सशक्त व आत्मनिर्भर होगा और सर्वांगीण विकास की बुलंदियों को छूता हुआ दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से कोई प्रदूषण नहीं होता है, आवाज भी नहीं होती है. यानी तकनीक का उपयोग करके हम जीवन में बहुत कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. 

योजना को लेकर क्या बोली महिलाएं? 
एक महिला बस कंडक्टर का कहना है, "यह बहुत अच्छी पहल है. अच्छा लगता है कि अब हमारे साथ महिला ड्राइवर भी होंगी. महिलाओं ने अब हर क्षेत्र में प्रगति की है." एक अन्य महिला बस ड्राइवर ने कहा, "मैं सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहूंगी. उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है. मैं चाहती हूं कि हमारी सभी बहनें अपना डर ​​त्यागें और आगे बढ़ें." बता दें कि, सीएम योगी ने जिन 51 बसों को रवाना किया है वे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दौड़ेंगी. खास बात ये है कि इन बसों की ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं ही होंगी. 

नौसेना शौर्य संग्रहालय का भूमि पूजन
योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पास ₹23 करोड़ की लागत से बनने वाले देश के पहले नौसेना शौर्य संग्रहालय का भूमि पूजन और शिलान्यास भी किया. सीएम योगी ने कहा कि नौसेना संग्रहालय के पास ही सेना में शहीद हुए प्रदेश के जवानों, अलग-अलग राज्यों में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहीद हुए सुरक्षाबलों के जवानों के लिए एक स्मारक बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: SP vs Congress: क्या खत्म होगी सपा-कांग्रेस की रार? तल्खी के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget