एक्सप्लोरर

कोरोना की चुनौती: सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को कार्यों में और तेजी लाने के दिए निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोमवार 10 मई, 2021 से प्रदेश के 11 अन्य जनपदों में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग का वैक्सीनेशन प्रारम्भ हो रहा है.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के जरिए किये जा रहे प्रयासों के आशाजनक परिणाम आ रहे हैं. कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाए जाने पर बल देते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत 24 घंटों में 02 लाख 29 हजार 186 टेस्ट किए गए हैं. इसमें आरटीपीसीआर के माध्यम से संपन्न टेस्ट की संख्या 01 लाख 11 हजार से अधिक है. 24 घंटे में 23,333 नए मामले आए है और स्वस्थ होने के पश्चात 34,636 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है. वर्तमान में प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या 02 लाख 33 हजार 981 है. यह 30 अप्रैल, 2021 को सर्वाधिक एक्टिव मामलों की संख्या से लगभग 77 हजार कम है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी कोविड प्रबन्धन हेतु लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू के बेहतर नतीजे मिल रहे हैं. इसके दृष्टिगत प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू सोमवार 17 मई, 2021 की सुबह 07 बजे तक विस्तारित जाए. इस अवधि में चिकित्सा सबंधी कार्य, वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों सहित आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी. उन्होंने कहा कि सभी माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों को 20 मई, 2021 तक बंद रखा जाए. इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी. ज्ञातव्य है प्राथमिक स्तर की शिक्षण संस्थाओं को पहले ही 20 मई, 2021 तक के लिए बंद कर दिया गया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोमवार 10 मई, 2021 से प्रदेश के 11 अन्य जनपदों में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग का वैक्सीनेशन प्रारम्भ हो रहा है. इसके लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जाएं. वैक्सीनेशन में वेस्टेज को न्यूनतम करने के लिए प्रभावी प्रयास किएं जाएं. इसके लिए उन्होंने बेहतर स्थानीय प्रबन्धन पर बल दिया.

यह भी पढ़ें: कहीं लॉकडाउन तो कहीं कोरोना कर्फ्यू, दिल्ली, महाराष्ट्र, UP समेत देश के इन 26 राज्यों और UTs में लागू हुईं सख्त पाबंदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget