एक्सप्लोरर

कोविड पॉजिटिव सीएम योगी आदित्यनाथ में हैं कोरोना के ये लक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि जो लोग भी उनके संपर्क में आएं हैं वो अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें.  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा कि, "शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है." उन्होंने कहा "मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं. सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं." सीएम योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि, "प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वो अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें." 

सीएम ले चुके हैं पहली डोज 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार में खासे सक्रिय थे. उन्होंने भारत बायोटेक की तरफ से  बनाई गई कोवैक्सीन टीके की पहली डोज पांच अप्रैल को ली थी. सीएम योगी ने 12 अप्रैल को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी आशुतोष टंडन के साथ राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी. टंडन भी कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं. 

सीएम योगी से हुई बात 
इस बीच, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री की स्थिति के बारे में बताया कि, ''योगी से उनकी फोन पर बात हुई है. उनके गले में खराश है, हल्के बुखार और जुकाम की भी शिकायत है लेकिन बावजूद इसके मुख्यमंत्री पूरी तरह सक्रिय हैं.'' शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने चिकित्सा अधिकारियों से कहा है कि जहां पर चिकित्सा उपकरण और दवा कम हैं और बिस्तर बढ़ाए जाने की गुंजाइश है तो वहां इसके समुचित निर्देश दिए जाएं.

पा लेंगे काबू 
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि, ''कई अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है और चिकित्सीय उपकरण भी बढ़ाए गए हैं. दवाइयों के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ की भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई. युद्ध स्तर पर काम हो रहा है, यकीनन हम इस पर काबू पाएंगे.'' 

सीएम कार्यालय में कार्यरत अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित 
गौरतलब है कि सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत कुछ अधिकारियों के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद मंगलवार को खुद को आइसोलेट कर लिया था. मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक, विशेष सचिव अमित सिंह और कुछ अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Yogi Adityanath Corona Positive: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget