एक्सप्लोरर

सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्‍ट का वनमंत्री ने किया निरीक्षण, कहा- जल्‍द ही जनता को मिलेगा तोहफा

उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने चिड़ियाघर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि ये जल्द ही जनता को समर्पित होगा.

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने निर्माणाधीन शहीद अशफाकउल्‍लाह खान प्राणि उद्यान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को इसके बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए. उन्‍होंने कहा कि कुशीनगर और लुम्बिनी जाने वाले पर्यटकों को ये प्राणी उद्यान आकर्षित करेगा. ये चिड़ियाघर देश के चुनिंदा च‍िड़ियाघर में शुमार होगा. यहां हर तरह के जानवर देखने को मिलेंगे.

दारा सिंह चौहान ने कहा कि ये मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसे जनता को समर्पित करने के लिए इसके बचे हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए. वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान निरीक्षण के दौरान काफी उत्‍साहित दिखे.

दारा सिंह चौहान ने कहा कि सीजीए (सेंट्रल जू अथॉरिटी) की टीम यहां पर आई थी. उम्‍मीद है कि जल्‍द ही चिड़ियाघर का काम पूरा होगा. उन्‍होंने बताया कि वन विभाग की टीम भी जी-जान से लगी है. उन्‍होंने कहा कि इसके लिए धन की किसी भी तरह कमी नहीं आई है. मुख्‍यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्‍ट होने के कारण आगे भी धन की कमी नहीं आएगी. उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर का चतुर्दिक विकास हो रहा है. एम्‍स, फर्टिलाइजर और सड़कों के चौड़ीकरण का जो काम चल रहा है. वो आमजन के साथ लुम्बिनी और कुशीनगर आने वाले अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा.

दारा सिंह चौहान ने कहा कि ये चिड़ियाघर गोरखपुर के चतुर्दिक विकास में चार चांद लगाएगा. उन्‍होंने कहा कि जबसे योगी आदित्‍यनाथ के ने‍तृत्‍व में बीजेपी की सरकार बनी है, चारों ओर से यहां चतुर्दिक विकास हो रहा है. गोरखपुर कमिश्‍नरी है. अभी से लोगों के मन में गोरखपुर के चिड़ियाघर को देखने की जिज्ञासा है. यहां पर तेजी से काम हो रहा है. जल्द ही चिड़ियाघर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः

मेरठः अब कोरोना और वायु प्रदूषण से निजात दिलायेगा सामवेद पारायण यज्ञ  सहारनपुरः पटाखा फैक्टरी में धमाका, एक साल में तीसरा हादसा, फिर से कई लोग हुए घायल 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
Embed widget