एक्सप्लोरर

UP News: खेल-खेल में गई 13 साल के बच्चे की जान, फांसी लगाने की कर रहा था एक्टिंग

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में 13 साल के बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई. बच्चा कक्षा पांच का छात्र था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Child Death Ballia: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 13 साल के बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई. बच्चा खेल के दौरान फांसी लगाने का अभिनय कर रहा था. इस दौरान उसकी मौत हो गई. अब कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

मामला जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव का है जहां खेलते समय 13 वर्षीय बच्चे की फांसी लगने से मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को बताया कि माधोपुर गांव में 6 अक्टूबर (शुक्रवार) की शाम कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे, तभी आनंद का अपने छोटे भाई से विवाद हो गया. कुरैशी ने प्राप्त जानकारी के हवाले से कहा कि विवाद के बाद आनंद फांसी लगाने का अभिनय करने लगा, उसने पास में रखी गिट्टी के बोरे का सहारा लिया और पेड़ पर चढ़ गया.

खेल-खेल में बच्चे ने लगाई फांसी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद ने पेड़ की डाल पर गमछे का फंदा बनाकर अपना सिर उसमें डाल दिया, तभी उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह फंदे से लटक गया. पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी के अनुसार, यह देख बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आनंद की मौत हो चुकी थी. बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित दलित बहुल माधोपुर गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
कुरैशी ने बताया कि मृतक आनंद अमहर स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था. घटना के समय उसके पिता छोटे लाल मजदूरी करने, जबकि मां बकरी चराने गई हुई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Banke Bihari Temple: VIP दर्शन को लेकर नोकझोंक, बांके बिहारी मंदिर में निकास द्वार से प्रवेश पर अड़े केंद्रीय मंत्री, हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget