एक्सप्लोरर

UP News: 'इंडिया गठबंधन कितने दिन तक रहेगा ये बड़ा सवाल', बीजेपी सांसद ने साधा निशाना

Gonda News: बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आते-आते गठबंधन फिर खत्म हो जाएगा.

Gonda News: गोंडा (Gonda) से बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह (Kirti Vardhan Singh) उर्फ राजा भैया ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कितने दिन का गठबंधन है इस पर बहुत बड़ा सवालिया निशान है. वे यहां वदनोंत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मेरा माटी मेरा देश को लेकर के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई. 

चुनाव आते-आते खत्म हो जाएगा गठबंधन 

इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन कब तक रहेगा इस पर सवाल है. मुझे पता है कि यह चुनाव फिर बीजेपी जीतेगी. चुनाव आते-आते गठबंधन फिर खत्म हो जाएगा और चुनाव के बाद फिर गठबंधन जुड़ जाएगा. उन्होंने कहा कि देखिये सबकी अपनी-अपनी सोच है, सबकी अपनी-अपनी विचारधारा है, सबको मौका मिला है और इस देश के लोगों ने बराबर सबको मौका दिया है. सबने उस मौके का भरपूर फायदा लिया. चाहे अपने लिए, चाहे देश के लिए. वहीं विश्वविद्यालय को लेकर उन्होंने कहा कि गोंडा में विश्वविद्यालय बनेगा. हम लोग जल्द ही विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे. 

वंदनोंत्सव कार्यक्रम में लिया भाग

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई अमृत कलश यात्रा जिले के सभी ग्राम पंचायत, मोहल्लों और मजरों से गांव की मिट्टी को एकत्रित करके गोंडा मुख्यालय पहुंची. जहां गोंडा के टाउन हॉल में आयोजित वंदनोंत्सव कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, गोंडा डीएम नेहा शर्मा और जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने वंदन करके अमृत कलश यात्रा का समापन किया गया.

कलश को एकत्रित करके रखा गया है जिसमें गांव की मिट्टी को एकत्रित करके लाया गया है. शुक्रवार को कलश को लखनऊ भेजा जाएगा जहां से इसे दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा. कलश यात्रा समापन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जहां देश भक्ति गानों पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी. 

कीर्तिवर्धन सिंह ने और क्या कहा?

बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि हम लोग मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा पूरे जिले में निकली थी जो गांव-गांव जाकर मिट्टियों को इकट्ठा करके गोंडा मुख्यालय पहुंची है और यहां से मिट्टियों और कलश को एकत्रित करके लखनऊ भेजा जाएगा. जहां से इसको दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा वहां पर एक स्मृति वाटिका बना करके इन मिट्टियों को उसमें डाला जाएगा.

ये भी पढ़ें: UP Crime: बलिया में युवक की गोली मारकर हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget