एक्सप्लोरर

Bhadohi News: भदोही में टीचर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, बेटी से एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने की थी हत्या

Bhadohi: यूपी के भदोही में बीते दिन तालाब में सीमेंट के खंबे से बंधी दलित टीचर की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Bhadohi Crime News: यूपी के भदोही में बीते दिन तालाब में सीमेंट के खंबे से बंधी दलित टीचर की लाश मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक अरविंद गौतम की हत्या की उनकी बेटी से एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी. आरोपी ने बेहद बेरहमी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया. हत्या से पहले उनकी आंखों में ज्वलंत पदार्थ डाला और तड़पाते हुए पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपियों ने शव छिपाने के लिए सीमेंट के खंबे से बांधकर तालाब में फेंक दिया था. 
 
एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने की हत्या
खबर के मुताबिक चौरी थाना क्षेत्र के अमवा गांव में शनिवार की शाम को 45 वर्षीय सहायक अध्यापक अरविंद गौतम के पास अज्ञात नंबर से फोन आया, जिससे बात करते हुए वो किसी से मिलने के लिए बाहर चले गए. लेकिन देर रात तक जब वो घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किया लेकिन उनकी फोन भी नहीं लगा. बात न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका पता कहीं भी नहीं चला. अगली सुबह पास के गेंहू के खेत में खून के छींटे दिखाई दिए और उसी के सहारे लोग खोजते हुए पानी के तालाब तक जा पहुंचे, जहां बिजली के खंबे से बंधा उनका शव बरामद हो गया. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. 
 
लड़की की शादी तय होने से नाराज था आरोपी
पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले की कई एंगल से जांच की जा रही थी. जांच में पाया गया कि अभिषेक नाम का युवक उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता था. ऐसे में जब मृतक ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी तो वो काफी नाराज हो गया और इसके बाद आरोपी ने पिता को रास्ते से हटाने के फैसला ले लिया. आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया था. पहले मृतक को फोन कर भद्दी-भद्दी बातें की, जिससे वो आग बबूला होते हुए उससे मिलने बाहर चले गए. 
 
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अरविंद जब फोन पर बात करते हुए पास के बगीचे में पहुंचा तो आरोपी ने धोखे से उसकी आंखों में ज्वलंत पदार्थ डालकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया और तब तक लाठी से पीटते रहे जब तक जान नहीं चली गई. इसके बाद मृतक के हाथ पैर एक सीमेंट के खंबे से बांध दिए और गांव के पास तालाब में शव को फेंक दिया ताकि महीनों तक किसी को न मिल सके. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके दो साथी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल लाठी, ज्वलंत पदार्थ, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. 
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget