एक्सप्लोरर

BHU में एनी बेसेंट कॉलेज टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत, शिक्षकों को एक साल के लिए मिलेगी प्रतिनियुक्ति

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने एक पहल करते हुए एनी बेसेंट कॉलेज टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम आरंभ किया है. इससे शैक्षणिक सहयोग और संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी.

Annie Besant College Exchange Program: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) ने एक पहल करते हुए एनी बेसेंट कॉलेज टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम आरंभ किया है. इसे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की इंस्टिट्यूशन ऑफ एमिनेंस योजना के अंतर्गत शुरु किया गया है. यह योजना प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक तथा भारत में एक प्रभावी व मजबूत शिक्षा व्यवस्था की पैरोकार डॉ. एनी बेसेंट के नाम पर है.

डॉ. एनी बेसेंट ने 1898 में सेन्ट्रल हिन्दू स्कूल की स्थापना की थी, जिसे बाद में उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना समिति को सौंप दिया था. बीएचयू के मुताबिक एनी बेसेंट के नाम पर इस योजना को आरंभ कर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सहयोग व उत्कृष्टता को गति देने तथा उच्च शिक्षा की बेहतरी की दिशा में महान समाज सुधारक के विचार को आकार देने की ओर कदम बढ़ाया है.

शैक्षणिक सहयोग और संबंधों को मिलेगी ऊर्जा
बीएचयू की पहल एनी बेसेंट की शिक्षा के लिए उनके समर्पण व संघर्ष को समर्पित है. बीएचयू के मुताबिक इस योजना से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों, आर्य महिला पीजी कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय तथा वसंत कॉलेज फॉर वूमेन, के बीच शैक्षणिक सहयोग और संबंधों को नई गति व ऊर्जा मिलेगी.

योजना के तहत संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को एक शैक्षणिक वर्ष के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने का अवसर मिलेगा. इससे उनके शैक्षणिक, शोध व पेशेवर विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. योजना के तहत चयनित संकाय सदस्यों को भारत सरकार के नियमों के अनुरूप प्रतिनियुक्ति पर लागू वेतन व भत्ते प्राप्त होंगे.

सहयोग व विविधता को मिलेगा बढ़ावा
बीएचयू का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों के साथ जोड़ कर नए शोध एवं मौजूदा शोध कार्यों में योगदान के माध्यम से सहयोग व विविधता बढ़ाने के साथ-साथ अनुसंधान को आगे ले जाना है. योजना के दौरान सभी चयनित शिक्षकों को आधुनिक अनुसंधान केन्द्रों, नई तकनीकों से लैस प्रयोगशालाओं तथा समृद्ध पुस्तकालयों समेत बीएचयू की उन्नत सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा है कि एनी बेसेंट कॉलेज टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम विश्वविद्यालय में सहयोगात्मक कार्य संस्कृति को और सशक्त करने तथा बीएचयू द्वारा लाई जा रही योजनाओं का लाभ व्यापक वर्ग तक पंहुचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.

प्रो. जैन ने कहा, "एनी बेसेंट की दूरदर्शिता हमें शैक्षणिक संबंधों को सशक्त करने तथा उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए प्रेरित करती है. यह योजना उच्च शिक्षा में गुणवत्ता तथा शैक्षणिक साझेदारियों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को परिलक्षित करती है."

ये भी पढ़ें: UP News: आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत, हादसे के वक्त खेत में कर थे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget