एक्सप्लोरर

UP News: भव्य और दिव्य अयोध्या बनाने के लिए खर्च हो रहे 4115.56 करोड़, इन प्रोजेक्ट पर हो रहा काम, यहां पढ़े पूरी डिटेल

Ayodhya: अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को कई मेगा प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे. अयोध्या धाम स्टेशन के फेज-1 की विकास प्रक्रिया समेत कुल 50 मेगा प्रोजेक्ट्स हैं जो बनकर तैयार हैं.

Ram Mandir News: अयोध्या धाम को वैश्विक पटल स्थापित करने की लगातार तैयारी चल रही है. इसी क्रम में अयोध्या के नव्य-भव्य स्वरूप को मूर्त रूप देने के लिए 4115.56 करोड़ रुपये की कुल लागत से 50 मेगा प्रोजेक्ट्स को पूर्ण कर लिया गया है. जिससे भव्य और दिव्य अयोध्या दिखने लगी है. पीएम नरेंद्र मोदी के 30 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे में इन्हीं परियोजनाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया जाएगा. 

हालांकि, कई मेगा प्रोजेक्ट्स तीन फेज में निर्माणाधीन हैं जिसमें से फेज-1 का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि फेज-2 व फेज-3 का कार्य नए वर्ष में जोर पकड़ेगा. फिलहाल, पिछले 5 वर्षों से अयोध्या के सर्वांगीण विकास के प्रति सीएम योगी की प्रतिबद्धता नयाघाट स्थित लता मंगेशकर चौक के तौर पर पहले ही जनता के सामने है, वहीं अयोध्या धाम स्टेशन के फेज-1 की विकास प्रक्रिया समेत कुल 50 मेगा प्रोजेक्ट्स हैं जो बनकर तैयार हैं और अयोध्या में विकास के बदलाव का साक्ष्य दे रही हैं.

30 दिसंबर को लोकार्पण
सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि 1462.97 करोड़ रुपये की लागत से बने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व 241 करोड़ रुपये से अयोध्या धाम स्टेशन फेज-1 का विकास कार्य उन प्रमुख परियोजनाओं में शुमार है, जिनका लोकार्पण पीएम मोदी द्वारा 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा.

इसके अलावा, सआदतगंज से नयाघाट तक स्पाइन रोड का 844.93 करोड़ रुपए की लागत से राम पथ के तौर पर विकास किया गया है. इसी प्रकार, राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य को 245.64 करोड़, शिरोपरि लाइनों को भूमिगत किए जाने के लिए 167 करोड़, नयाघाट पर लता मंगेशकर चौक के विकास के लिए 75.26 करोड़, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 74.24 करोड़ तथा भक्ति पथ के निर्माण को 68.04 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है.


UP News: भव्य और दिव्य अयोध्या बनाने के लिए खर्च हो रहे 4115.56 करोड़, इन प्रोजेक्ट पर हो रहा काम, यहां पढ़े पूरी डिटेल

Ram Mandir Opening: राम लला की आरती में शामिल होने का सुनहरा मौका, घर बैठे मिलेगा पास, जानें- प्रॉसेस

इन सड़कों पर हो रहा काम
इन सभी प्रमुख परियोजनाओं के विकास ने अयोध्या में नागरिक व सामुदायिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया है. अधिकारी की मानें तो एनएच-27 से नयाघाट पुराने पुल तक 65.40 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए गए धर्म पथ की हो, 56.03 करोड़ रुपये की लागत से राम की पैड़ी के मुख्य चैनल की रीमॉडलिंग पुनःरीक्षण परियोजना हो या फिर त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 47.86 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों व नालियों का नव-निर्माण हो, अयोध्या में विकास की परियोजनाएं शहर के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं.

घाटों का निर्माण भी जारी
उन्होंने बताया कि अयोध्या में एनएच-27 बाईपास महोबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार राम जन्मभूमि तक 44.98 करोड़ की लागत से फोरलेन मार्ग का निर्माण भी पूर्ण हो गया है. इसके अलावा, 42.75 करोड़ रुपये की लागत से व्यावसायिक संकुल का निर्माण, गुप्तार घाट से जमथरा घाट तक 39.63 करोड़ रुपये से 1.150 किमी तक तटबंध निर्माण, 37.10 करोड़ रुपये की लागत से गुप्तार घाट के विकास, राम की पैड़ी पर 24.81 करोड़ रुपये की लागत से पंप हाउस का रीकंस्ट्रक्शन, 37.08 करोड़ रुपये की लागत से लक्ष्मण कुंज स्मार्ट वाहन पार्किंग, 14.87 करोड़ रुपये की लागत से सूर्य कुंड में जन सुविधाओं के विकास कार्य पर शहर में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए तमाम सहूलियतों का विकास किया गया है.

स्वर्णखनी कुंड में पर्यटन विकास, म्यूरल आर्ट पेंटिंग कार्य, हनुमान कुंड में पर्यटन विकास, गणेशकुंड पर पर्यटन विकास, यात्री निवास के उच्चीकरण, राम कथा पार्क का विस्तारीकरण, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन, जानकी मंदिर आदि स्थानों पर फसाड लाइट लगाने व मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करोड़ों खर्च कर विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूलन देवी की विरासत से लेकर गठबंधन तक, निषाद वोट के लिए यूपी में ये सियासी दांव चल रहे सियासी दल
फूलन देवी की विरासत से लेकर गठबंधन तक, निषाद वोट के लिए यूपी में ये सियासी दांव चल रहे सियासी दल
UP Politics: अखिलेश यादव के इस फैसले से खुश हुए संजय निषाद, कहा- हम बधाई देते हैं...
अखिलेश यादव के इस फैसले से खुश हुए संजय निषाद, कहा- हम बधाई देते हैं...
उत्तर प्रदेश: LPG संकट पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'लकड़ी तैयार रखो, हमने भी मिट्टी के चूल्हे...'
उत्तर प्रदेश: LPG संकट पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'लकड़ी तैयार रखो, हमने भी मिट्टी के चूल्हे...'
Ayodhya News: राम मंदिर में सूर्य देव के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण, रामनवमी पर मिले शुभ संकेत
अयोध्या: राम मंदिर में सूर्य देव के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण, रामनवमी पर मिले शुभ संकेत

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
उत्तर प्रदेश: LPG संकट पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'लकड़ी तैयार रखो, हमने भी मिट्टी के चूल्हे...'
उत्तर प्रदेश: LPG संकट पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'लकड़ी तैयार रखो, हमने भी मिट्टी के चूल्हे...'
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Vande Bharat Video Viral: दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
Embed widget